Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

गांवों में गोबर की समस्या का होगा समाधान,गलियों,नालियों में बेकार नहीं बहेगा गोबर

Updated on Thursday, July 10, 2025 17:42 PM IST

पंचकूला, 10 जुलाई : सरकार की महत्वाकांक्षी गोबरधन परियोजना के सुखद परिणाम अब नजर आ रहे है। इस परियोजना के तहत रायपुररानी ब्लॉक के गांव प्यारेवाला में लगाए गए गोबर गैस प्लांट से आम आदमी का चूल्हा जलने लगा है और गांववासी इस गैस से अपना भोजन बना रहे हैं। प्यारेवाला में इस परियोजना का जायजा लेने के लिए स्वच्छ भारत मिशन स्टेट टास्क फोर्स के मीडिया कोऑर्डिनेटर पवन शर्मा ने गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने इस परियोजना को व्यवहार रूप में फलित होते देखा। पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसका उद्देश्य गांव में बेकार पड़े गोबर का निस्तारण करते हुए उसे उपयोग में लाना है।

सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना 'गोबरधन'से पंचकूला के प्यारेवाला गांव में जल रहा आम आदमी का चूल्हा
स्वच्छ भारत मिशन के मीडिया समन्वयक पवन शर्मा ने प्यारेवाला गांव में 'गोबरधन' प्रोजेक्ट का लिया जायजा

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के हर जिले में एक गोबर गैस का प्लांट लगाया गया है जहाँ इससे बनने वाली गैस का इस्तेमाल घरों में खाना पकाने के लिए किया जाएगा। खास बात यह है कि गोबर गैस प्लांट को चलाने के लिए बिजली भी इसी गैस से बनाई जा रही है। यह गैस दूसरी घरेलू गैस की तुलना में बहुत सस्ती और सुरक्षित है। गांव प्यारेवाला में करीब 30 घरों में गैस की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस गैस का ग्रामीणों से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा। आने वाले समय में ग्राम पंचायत एक कमेटी बना कर इसका व्यावसायिक संचालन करेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के लिए यह एक बेहतर बिजनेस मॉडल साबित हो सकता है। मीडिया समन्वयक ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य प्रदेश के गांवों को कचरा मुक्त कर आत्मनिर्भर बनाना है। गोबरधन परियोजना इसी मिशन का एक हिस्सा है, जिससे गांव की नालियों और गलियों में बेकार बहने वाले गोबर का उचित रूप से निस्तारण होगा। उन्होंने कहा की कई अन्य जिलों में इस परियोजना को शुरू कर दिया गया है जबकि बाकी जिलों में काम अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार का संकल्प है कि कचरे को उपयोग में लाते हुए उसे समाज के लिए लाभकारी बनाकर प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। इस अवसर पर चौ छज्जू राम, हरीश मदान, अनिल कुमार व दीपक सहित पंचायत व स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X