Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

मैगा हेल्थ कैंप में 75 ने किया रक्तदान तो 15 ऑर्गन डोनेशन की ली शपथ

Updated on Monday, July 21, 2025 20:15 PM IST

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के कई सामाजिक संगठनों ने एक मंच पर आकर शहर के सेक्टर-37 स्थित महाजन भवन में मैगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। सामाजिक संगठन सर्वप्रेम, वरियर स्पोर्टस वेलफेयर एसोसिएशन, केतन गोयल फाउंडेशन, चंडीगढ़ रैंन्डोन्यूर्स क्लब, एनए कल्चरल सोसायटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर आकर अलग-अलग विषयों से संबंधित शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अब तक 120 बार रक्तदान करने वाले हिमांशु खोसला ने कहा कि रक्तदान करने में महज दस मिनट का समय लगता है। यह दस मिनट किसी को नया जीनव प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए रक्तदान को जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। इस अवसर पर सर्वप्रेम की निदेशक आराधना ओझा, केतन गोयल फाउंडेशन के अध्यक्ष भवनीत गोयल, वरियर स्पोर्टस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक पुरी, सीआरसी साइकलिंग क्लब के गौतम लाल, एन ए कल्चरल सोसायटी की निखार मिढ्ढा ने बताया कि करीब पांच घंटे चले कैंप में 75 लोगों ने जहां रक्तदान किया वहीं 15 लोगों ने ऑर्गन डोनेशन, 9 लोगों ने स्टेम सेल डोनेशन के लिए खुद को पंजीकृत किया। शिविर में 69 लोगों ने अपने पूरे शरीर का हेल्थ स्कैन करवाया और 50 से अधिक लोगों की आंखों की मुफ्त जांच की गई। मैगा हेल्थ कैंप के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रक्तदान करने वालों को जहां मुफ्त में पौधे वितरित किए गए वहीं सर्वप्रेम संस्था के प्रोजेक्ट उड़ान में पंजीकृत झौंपड़ पट्टी क्षेत्र के बच्चों ने रक्तदानियों को अपने हाथों से बनाए हुए थैंक्यू कार्ड भी दिए। इस अवसर पर समाज सेवी डॉ.अशोक, डॉ.रोमिका वढेरा, डॉ.कविता शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X