Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

पौधरोपण अभियान के अंतर्गत लगाए 100 पौधे

Updated on Tuesday, July 15, 2025 19:00 PM IST

चंडीगढ़ । प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधे लगाना निंतात आवश्यक है। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं, इसे लेकर समाजेसवी संस्थाओं द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अलग- अलग सामाजिक संस्थाओं द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेक्टर 18 में सेक्टर 18 ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सेक्टर 18 में 100 से अधिक पौधे रोपे गए। चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पौधा रोप कर इस पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर अनूप गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर थे। विख्यात समाजसेवी संस्था द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और पूर्व निगम पार्षद जगतार सिंह जग्गा इस मौके विशेष अतिथि थे। इस दौरान सोसाइटी के चेयरमैन कर्नल एचएस सराओ, प्रेसिडेंट गुरदीप कौर भट्टी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरमेल सिंह सरा, वाइस प्रेसिडेंट एचपीएस भाटिया, जनरल सेक्रेटरी आरके गोयल, सेक्रेटरी व कन्वीनर हरिंदर सिंह भट्टी और फाइनेंस सेक्रेटरी ऋषि राज इत्यादि भी उपस्थित थे।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

 



सेक्टर 18 ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पौधे लगाए और कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना उतना ही अनिवार्य है, जितना की एक बच्चे का पालन पोषण करना। द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरमेल सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। ओजोन लेयर के प्रभावित होने से लोगों को दुष्प्रभाव झेलने पड़ रहे हैं। इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अभी भी समय है। हमें समय रहते ही जागरूकता व एकजुटता के साथ इस समस्या से निपटने के प्रयास करने होंगे। तभी हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में स्वस्थ पर्यावरण सौंप सकेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है, जिसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना होगा। इस मौके पर पूर्व मेयर और वार्ड पार्षद अनूप गुप्ता और सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और आमजन से भी अपील की कि वह सावन के महीने में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएं ताकि भविष्य की पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X