Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

एयरपोर्ट रोड और पीआर रिंग रोड्स ने बदली मोहाली की तस्वीर, रियल एस्टेट में दिखा जबरदस्त उछाल

Updated on Monday, July 21, 2025 20:37 PM IST

मोहाली। मोहाली और जीरकपुर अब सिर्फ चंडीगढ़ के नज़दीक के क्षेत्र नहीं रहे, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी और तेज़ी से हो रहे विकास के चलते यह ट्राइसिटी का नया रियल एस्टेट हब बनते जा रहे हैं। खासतौर पर पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) और पीआर-5 जैसे पेरिफेरल रिंग रोड्स के निर्माण ने इन इलाकों को विकास की नई दिशा दी है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पंचकूला और अन्य शहरी क्षेत्रों से बेहतर जुड़ाव मिलने के बाद मोहाली और जीरकपुर में नए प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ी है और घर खरीदारों के साथ-साथ निवेशकों की दिलचस्पी भी काफी बढ़ी है।

रॉयल एस्टेट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पियूष कंसल ने कहा कि पीआर -7 एयरपोर्ट रोड सिर्फ एक सड़क नहीं है, बल्कि यह जीरकपुर की दिशा और दशा दोनों बदलने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। इसकी बदौलत यहां रहने वालों को बेहतर ट्रैफिक सुविधा और कनेक्टिविटी मिल रही है, जिससे उनकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आया है। यही वजह है कि यहां प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और निवेशकों का रुझान लगातार इस ओर बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में यह इलाका ट्राइसिटी का सबसे तेज़ी से उभरता रियल एस्टेट ज़ोन बन सकता है।

पीआर-7 के किनारे स्थित मोहाली के सेक्टर 120 से 124 में अब बड़ी टाउनशिप और मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग शुरू हो चुकी है। यहां की सबसे बड़ी ताकत है चंडीगढ़ के मुकाबले किफायती कीमतों पर घर मिलना और तेजी से सुधरता इंफ्रास्ट्रक्चर। होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा,मोहाली का भविष्य उज्ज्वल है। यहां जिस रफ्तार से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हो रहा है, वह पूरे उत्तर भारत के लिए एक मिसाल है। PR रोड्स, मेट्रो विस्तार और एयरोसिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स इस शहर को नई पहचान दे रहे हैं। आज यह इलाका न सिर्फ रहने के लिए बेहतर विकल्प दे रहा है, बल्कि निवेश के नजरिए से भी बेहद आकर्षक बन चुका है। हमें गर्व है कि हम इस बदलाव का हिस्सा हैं और लोगों को एक सुनियोजित, आधुनिक और सुविधाजनक जीवन देने में योगदान कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X