सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 20 अगस्त 2025 को स्नेहलया, मलोया में प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय, समुदाय की भागीदारी तथा नवाचारी पद्धतियों को अपनाकर केंद्र शासित प्रदेश में ECCE सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर विचार करना था।