Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बाढ़ पीड़ितों की मदद को डेराबस्सी हलके से राहत सामग्री भेजेगा अकाली दल: एनके शर्मा

Updated on Tuesday, September 02, 2025 17:38 PM IST


जीरकपुर।
 शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं डेराबस्सी हलके के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने अकाली दल के समूह कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए राशन व जरूरी सामान एकत्र करें और अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीडि़तों की मदद करें। डेराबस्सी हलके से राहत सामग्री जीरकपुर में एकत्र करके ट्रकों से भेजी जाएगी।  

बाढ़ पीड़ितों की मदद को डेराबस्सी हलके से राहत सामग्री भेजेगा अकाली दल:एन.के.शर्मा
पूर्व विधायक ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
लालडू में मारे गए किसान के परिजनों को मुआवजा दे सरकार


आज यहां पत्रकारों से बातचीत में एनके शर्मा ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 81958-22222, 95012-87100 जारी करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा बनाए गए केंद्रीय कंट्रोल रूम पर लगातार कॉल आ रही हैं। वहां आने वाली कॉल को संबंधित जिलों में ट्रांसफर किया जा रहा है। इन नंबरों पर राहत सामग्री देने तथा लेने के लिए फोन किया जा सकता है।
एन.के.शर्मा ने कहा कि डेराबस्सी विधानसभा हलके के अंतर्गत आते लालडू,सरसीणी, खेलण, मालण, भंखरपुर, साधांपुर, डंगडहरा आदि में बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। अकाली दल के तमाम पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता न केवल अपने हलके में बल्कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद करेंगे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पंजाब की वारिस पार्टी है। ऐसे में अकाली दल के कार्यकर्ताओं का यह फर्ज बनता है कि वह पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के निर्देश पर पंजाब में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए अभियान चलाएं।
एनके शर्मा ने लालडू में मारे गए किसान की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पानी में बहने से हुई किसान की मौत ने डेराबस्सी इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल दी है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि मृतक किसान के परिवार को मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि इलाका निवासियों से बाढ़ राहत सामग्री के रूप में तरपाल, मच्छरदानी, सूखा राशन आदि देने की अपील करते हुए कहा कि बहुत जल्द जीरकपुर इलाके से राहत सामग्री का एक ट्रक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। 

Readers' Comments
Kamaljit Singh Dhindsa 5/11/2024 4:58:39 PM

श्री अरविंद केजरीवाल जी जिंदाबाद हैं और जिंदाबाद रहेगा

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X