Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बाढ़ में बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने किए विशेष प्रयास: डॉ बलजीत कौर

Updated on Friday, September 05, 2025 16:51 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब भर में बाढ़ से हुई तबाही के दौरान बुज़ुर्गों की सुरक्षा और भलाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से राज्य के 479 बुज़ुर्गों की पहचान की है। ज़िला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी की सहायता से बुज़ुर्गों की मदद की जा रही है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के वृद्ध आश्रमों में लगभग 700 बुज़ुर्गों को रखने की क्षमता है और जरूरतमंद बुज़ुर्ग इन वृद्ध आश्रमों में शरण ले सकते हैं।

बाढ़ में बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने किए विशेष प्रयास : डॉ. बलजीत कौर

यदि बुज़ुर्ग चाहें तो अपने परिवार सहित अस्थायी रूप से वृद्ध आश्रमों में रह सकते हैं : डॉ. बलजीत कौर


डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए वृद्ध आश्रमों में भोजन, स्वास्थ्य जांच, रहने-सहने और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि उन्हें घर जैसा माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है कि कोई भी बुज़ुर्ग अकेलापन या परेशानी महसूस न करे। ज़िलावार जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि अमृतसर के 15 गाँवों से 200 बुज़ुर्ग, गुरदासपुर के 12 गाँवों से 112 बुज़ुर्ग, फिरोज़पुर के 4 गाँवों से 40 बुज़ुर्ग, होशियारपुर के 3 गाँवों से 14 बुज़ुर्ग, कपूरथला के 7 गाँवों से 34 बुज़ुर्ग, तरनतारन के 3 गाँवों से 50 बुज़ुर्ग, बठिंडा के 2 गाँवों से 9 बुज़ुर्ग और फ़ाज़िल्का के 3 गाँवों से 20 बुज़ुर्गों की पहचान की गई है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अपील की कि यदि किसी बुज़ुर्ग को किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो वह अपने परिवार के सदस्यों सहित अस्थायी रूप से वृद्ध आश्रमों में रह सकते हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है और प्रभावित लोगों को पूरी सहायता पहुँचाई जा रही है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X