Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

Updated on Saturday, August 30, 2025 19:10 PM IST



चंडीगढ़,  
पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार, आम लोगों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा राहत सामग्री लगातार भेजी जा रही है। प्रभावित इलाकों के लोगों की हर तरह की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों के सहयोग से राज्य सरकार की पूरी मशीनरी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात एक कर रही है।

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

बाढ़ पीड़ितों के दुख साझा करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी सरकारी मशीनरी

अमन अरोड़ा ने सुनाम से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 11 ट्रक भेजे

तरुनप्रीत  सौंद द्वारा फाज़िल्का में बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बरसात के बीच फाज़िल्का का दौरा किया

लालजीत भुल्लर ने तरनतारन के दर्जनों गांवों में राशन वितरित किया

लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. बलबीर सिंह ने भोआ क्षेत्र का दौरा किया 



पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को सुनाम से राहत सामग्री से भरे 11 ट्रक पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किए। इन ट्रकों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राशन किटें, खाने-पीने की वस्तुएं और पशुओं के लिए चारा समेत ज़रूरी सामान शामिल था। वहीं, पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने फाज़िल्का ज़िले के दौरे के दूसरे दिन ज़िला प्रशासन के साथ बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ज़िले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन वितरण का पहला चरण पूरा कर लिया गया है और अब दूसरे चरण में फिर से प्रभावित परिवारों तक राशन किटें भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 3835 परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं और मवेशियों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में आए लोगों की हर तरह से मदद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्तन पोस्ट, कांवां वाली पत्तन और अत्तू वाला पुल पर 24 घंटे के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। गांवों में पीने के पानी की लगातार सैंपलिंग की जा रही है और नमूने जांच के लिए चंडीगढ़ की प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 1500 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क दी गई हैं, जबकि पशुपालन विभाग की 14 टीमें भी ज़िले में सक्रिय हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी बारिश के बीच फाज़िल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने गांव घूरका के बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जेल और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला तरनतारन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, स्थिति का जायज़ा लिया और राहत कार्यों का नेतृत्व किया। भुल्लर ने गांव कोट बुड्ढा, भोजोके, झुग्गियां पीर बख्श, रादलके, राम सिंह वाला, सभरा और रसूलपुर सहित धुंसी बांध से लगे कई गांवों में सूखा राशन, पीने का पानी, ज़रूरी खाद्य सामग्री और पशुओं के लिए चारा, फ़ीड तथा चोकर वितरित किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि कोई भी परिवार राशन से वंचित नहीं रहेगा।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. बलबीर सिंह ने भोआ के बमियाल क्षेत्र और नरोट जैमल सिंह के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया और रावी नदी का भी जायज़ा लिया। इनमें नरोट जैमल सिंह, जैदपुर, बमियाल, भगवाल, कोहलियां अड्डा आदि शामिल थे। इस अवसर पर सरना से विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशन से भरे वाहन भी रवाना किए गए। डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज़ाना लगभग 27 मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं और करीब 500-600 लोग रोज़ इन कैंपों से लाभ उठा रहे हैं।  

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X