Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

श्री मुक्तसर साहिब में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सहयोगी पाँच पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Updated on Tuesday, September 02, 2025 17:08 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सक्रिय सहयोगियों को पाँच अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को यहां दी।



गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी बधनी कला, मोगा और गुरसेवक सिंह उर्फ मोटा निवासी गाँव मानुके संधू, जगराओं, लुधियाना के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में चार .32 बोर की देशी पिस्तौल और एक .30 बोर की देशी पिस्तौल सहित 10 मैगज़ीन शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों व्यक्ति बिश्नोई गिरोह से जुड़े हुए हैं और उसकी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ एवं बरामदगियाँ होने की संभावना है।

श्री मुक्तसर साहिब में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सहयोगी पाँच पिस्तौल सहित गिरफ्तार

गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे दोनों गिरफ्तार व्यक्ति : डीजीपी पंजाब गौरव यादव

हथियारों की खेप प्राप्त करने के लिए इंदौर गए थे गिरफ्तार किए गए व्यक्ति : एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी



श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि विशेष गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए मलोट की टीम ने एसपी (डी) श्री मुक्तसर साहिब और डीएसपी (एसडी) लंबी की निगरानी में विशेष नाका लगाया। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को, जिनके पास नीले रंग का किट बैग था, तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उस बैग से अवैध हथियार बरामद किए।

एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी गुरदीप सिंह पहले से हरजोत सिंह उर्फ नीला और जगदीप सिंह उर्फ जग्गा, जो लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी हैं, के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि नीला के निर्देश पर गुरसेवक और गुरदीप इंदौर गए, जहाँ एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पाँच पिस्तौल की खेप उपलब्ध कराई। इनमें से दो पिस्तौल आरोपियों को अपने पास रखनी थीं और बाकी तीन नीला को सप्लाई करनी थीं। उल्लेखनीय है कि हरजोत सिंह उर्फ नीला और जगदीप सिंह उर्फ जग्गा वांछित अपराधी हैं, जिनके खिलाफ क्रमशः 12 और 10 एफआईआर विभिन्न जिलों और राज्यों में दर्ज हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X