Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैब ड्राइवर अगवा और हत्या मामला: दो साथियों सहित जैश-ए-मोहम्मद का कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated on Tuesday, September 02, 2025 17:41 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, एसएएस नगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद (जे ई एम ) से संबंधित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए कैब ड्राइवर अनिल कुमार के अगवा और हत्या मामले में जम्मू-कश्मीर के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साहिल बशीर (19) निवासी हंदवाड़ा लंगेट, कुपवाड़ा, मुनीश सिंह उर्फ अंश (22) निवासी गांव कोटली, डोडा और एजाज अहमद खान उर्फ वसीम (22) निवासी गांव मंजपुरा, कलामाबाद के रूप में हुई है।

कैब ड्राइवर अगवा और हत्या मामला: दो साथियों सहित जैश-ए-मोहम्मद का कार्यकर्ता गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी साहिल बशीर जम्मू-कश्मीर में दर्ज यू ए पी ए  और आर्म्स एक्ट के तहत एक मामले में वांछित: डीजीपी पंजाब गौरव यादव
 गिरफ्तार व्यक्तियों ने ड्राइवर को गोली मारने और शव को मोहाली क्षेत्र में फेंकने का जुर्म कबूला: डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर
 गिरफ्तार व्यक्तियों के खुलासे के उपरांत पुलिस टीमों ने मृतक अनिल कुमार का शव बरामद किया: एसएसपी हरमनदीप हंस



पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिज़ायर (पी बी 01-डी-6299) और वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की देसी पिस्तौल बरामद की है। ध्यान देने योग्य है कि अनिल कुमार की पत्नी सुधा देवी ने शिकायत में बताया कि उसका पति टैक्सी चलाता है और रोज़ की तरह शुक्रवार सुबह करीब 08:30 बजे खरड़ से रेलवे स्टेशन, चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था। बाद में उसने पति को कई बार फ़ोन किया, लेकिन दोनों मोबाइल बंद मिले।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नवांगांव, मोहाली निवासी कैब ड्राइवर अनिल कुमार के अगवा और हत्या की प्रारंभिक जांच में पता चला कि खरड़ से कैब किराए पर लेने वाले तीन अज्ञात व्यक्तियों ने जबरदस्ती उसकी कार छीन ली थी। इस सूचना के आधार पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीजीपी ने बताया कि आरोपी साहिल बशीर जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा थाना कलामाबाद में दर्ज यू ए पी ए  और आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित है। उन्होंने बताया कि उसके भाई सज्जाद अहमद शाह को पहले ही जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हथियार और सामग्री के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओ जी डबल्यूज) के रूप में हुई है।

ऑपरेशन की जानकारी देते हुए, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी श्रीवेनेला, एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल की निगरानी में मोहाली पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। सी आई ए स्टाफ इंचार्ज हरमिंदर सिंह और थाना नवांगांव एसएचओ सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों को बस स्टैंड बटाला और गुरदासपुर क्षेत्रों से गिरफ्तार किया।

डीआईजी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि झगड़े के बाद उन्होंने ड्राइवर को गोली मार दी और बाद में शव को मोहाली क्षेत्र में फेंक दिया। अधिक जानकारी देते हुए, एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने खरड़ से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के बहाने कैब बुक की थी। पहले उन्होंने ड्राइवर अनिल कुमार को फेज 3बी2 मोहाली होते हुए एयरपोर्ट रोड जाने को कहा। जब वह उन्हें गांव कंडाला ले गया तो उन्होंने उसे कार से उतारा, गोली मार दी और कार व सामान लेकर फरार हो गए।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खुलासे पर पुलिस टीमों ने मृतक अनिल कुमार का शव बरामद कर लिया। शव के पास से तीन गोलियों के खोखे भी बरामद हुए। इस संबंध में पहले एफआईआर नंबर 87 दिनांक 31-08-2025 भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 127(6) के तहत थाना नवांगांव में दर्ज की गई थी। अब इसमें बी एन एस की धाराएँ 140(3), 103 और 304 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी जोड़ी गई हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X