Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने खरड़ से शूटर को किया गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Updated on Saturday, August 30, 2025 17:26 PM IST



चंडीगढ़, 
संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गाँव ख्वाजा बसल में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की सनसनीखेज हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक .32 बोर का देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विपन कुमार निवासी बस्सी मुढ़ा, बागपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है।

राकेश गग्गी हत्या मामला: पंजाब पुलिस ने खरड़ से शूटर को किया गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

जांच के अनुसार यह हत्या गिरोहों के बीच दुश्मनी का नतीजा थी: डीजीपी गौरव यादव

गिरफ्तार व्यक्ति आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी, होशियारपुर पुलिस को भी था वांछित: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान



डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात (राकेश गग्गी हत्या) विदेशी गैंगस्टर लाडी भजल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गैंग) तथा बब्बी राणा (सोनी खत्तरी गैंग) के बीच चली आ रही गैंग रंजिश का सीधा नतीजा थी। उन्होंने बताया कि मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी के विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा, जो सोनी खत्तरी का साथी है, के साथ नज़दीकी संबंध थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले के अगले-पिछले सभी संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

अधिक जानकारी साझा करते हुए, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि भरोसेमंद सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीएसपी एजीटीएफ राजन परविंदर की अगुवाई में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने आरोपी को खरड़ के गाँव खानपुर के पास से गिरफ्तार किया।

एडीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने बताया कि राकेश गग्गी की हत्या में शामिल होने के अलावा, उसके खिलाफ पंजाब और हिमाचल प्रदेश में इरादतन कत्ल, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X