Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ, मुख्य शूटर गिरफ्तार

Updated on Saturday, August 30, 2025 18:20 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने ज्वैलर हमले में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगरोशन सिंह निवासी नौशहरा पन्नूआं, तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी का कोई आपराधिक पिछला रिकॉर्ड नहीं है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2025 को शाम करीब 6 बजे जिला फिरोज़पुर के ज़ीरा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक ज्वैलरी शॉप के मालिक पर फायरिंग की थी, जिसमें दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ; मुख्य शूटर गिरफ्तार

गिरफ्तार किया गया शूटर विदेश आधारित गैंगस्टर लखबीर लंडा के इशारों पर वारदातों को देता था अंजाम: डीजीपी गौरव यादव

 ज्वैलर हमले से संबंधित मामले में की गई यह तीसरी गिरफ्तारी है: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि शूटरों ने विदेश आधारित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के इशारों पर इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध जोड़ने के लिए जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए, एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर की अगुवाई में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने ज़ीरा के गांव मनसूर देवा में झटरा रोड पर नहर के पुल से आरोपी जगरोशन को गिरफ्तार किया।

एडीजीपी ने बताया कि जगरोशन ज्वैलर हमले से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया तीसरा आरोपी है और वही इस हमले में मुख्य शूटर था। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले दो अन्य आरोपियों, हरजीत उर्फ जीता और सनमुख उर्फ सन्नी को एजीटीएफ की टीमों ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में, एफआईआर नंबर 87 दिनांक 15.08.2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109 और 309 (6) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत थाना ज़ीरा में पहले ही दर्ज की जा चुकी है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X