Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सरकार के कुप्रबंधन ने पंजाब को डुबोया: अरविंद खन्ना

Updated on Thursday, September 04, 2025 17:51 PM IST

संगरूर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश वासियों को तबाही का सामना करना पड़ा है। आज यहां जारी एक बयान में अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ को लेकर कतई गंभीर नहीं हुई। अनुभवहीन सरकार ने समय रहते न तो फील्ड में जाकर धरातल का मुआयना किया और न ही अधिकारियों को कोई निर्देश दिए गए।

सरकार के कुप्रबंधन ने पंजाब को डुबोया:अरविंद खन्ना
प्रदेश में जल निकासी प्रबंधों पर नहीं हुई प्री-मानसून एक्सरसाइज
हरियाणा व केंद्र से सरकार चलाना सीखें भगवंत मान

खन्ना ने कहा कि वह संगरूर समेत पंजाब के कई जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। लोगों ने बातचीत करने पर बताया कि मानसून से पहले उनके क्षेत्रों में जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। अब पंजाब के सभी 23 जिले जब बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं तो अपना नाकामियों को छिपाने के लिए पंजाब सरकार केंद्र पर दोषारोपण कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति पैदा होते ही गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से बात करके बाढ़ पर रिपोर्ट ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश से वापस आते ही पहला फोन मुख्यमंत्री भगवंत मान को किया। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। आज से केंद्रीय टीम ने पंजाब का दौरा शुरू कर दिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की मदद की जाएगी।
भाजपा नेता ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा ने जनवरी माह से ही बाढ़ राहत प्रबंधों को लेकर बैठकें तथा धरातल पर काम शुरू कर दिया था। परिणाम स्वरूप भारी बारिश के बावजूद हरियाणा की स्थिति आज नियंत्रण में है। हरियाणा ने राजनीतिक से उपर उठकर पंजाब में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए मुख्य राहत कोष में मदद की है। खन्ना ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के लिए सीधे तौर पर सरकार के कुप्रबंध जिम्मेदार हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X