Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एक साहसिक पंजाबी वेब सीरीज जो खोलेगी नशे और सच्चाई की परतें

Updated on Thursday, September 04, 2025 16:05 PM IST



चंडीगढ़। पंजाब राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर में चलाए जा रहे "युद्ध नशियाँ विरुद्ध" अभियान से प्रेरित होते हुए हसरत रिकॉर्ड्स अपनी बहुप्रतीक्षित पंजाबी वेब सीरीज़ “Inquiry” का ऐलान कर दिया है। यह एक दमदार सामाजिक ड्रामा है जो दोस्ती, नशे की काली दुनिया और इंसानियत की जंग को सामने लाता है। डॉ सुखतेज साहनी ने वेब सीरीज के विचार और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस सीरीज़ की कहानी, कॉन्सेप्ट और निर्माण उन्होंने स्वयं किया है। वो पेशे से मनोचिकित्सक, लेखक और निर्माता हैं और मोहाली में एक ड्रग डीएडिक्शन सेन्टर चला रहे है। उनके साथ डॉ. सतिंदर चीमा और अनुसंदीप बुरमी निर्माता हैं और निर्देशन नीरज लिब्रा ने किया है। नीरज लिब्रा ने वेब सीरीज की स्टारकास्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि “Inquiry” सीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में हैं-अभिमन्यु कम्बोज, बब्बर खान, अमृतपाल बिल्ला, सुनीता शर्मा, सोनू रॉक और कई अन्य कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज के आने वाले एपिसोड्स में दिग्गज कलाकार महावीर भुल्लर और अर्श गिल भी नज़र आएंगे।

एक साहसिक पंजाबी वेब सीरीज जो खोलेगी नशे और सच्चाई की परतें


वेब सीरीज में दो कलाकार अमृतपाल बिल्ला यहाँ पंजाबी फ़िल्मो "जद्दी सरदार" और "जट ते जूलियट 1 और 2" में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुके हैं। वहीं बाबर खान शाहिद कपूर की मूवी "जर्सी" और "खडपंच" में काम कर चुके हैं। सीरीज के निर्माता डॉ. सुखतेज साहनी ने सीरीज के रिलीज़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीरीज के 8 एपिसोड है और इसका पहला एपिसोड 7 सितम्बर 2025 को केवल हसरत रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा।
 “Inquiry” क्यों ? पर पूछे गए सवाल पर जबाब देते हुए उन्होंने बताया कि यह सिर्फ़ मनोरंजन नहीं है, बल्कि समाज में नशे की समस्या पर बातचीत शुरू करने और जागरूकता फैलाने का प्रयास है। रोमांचक कहानी के साथ यह सीरीज़ दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पंजाब सरकार ने प्रदेश भर में चलाए जा रहे "युद्ध नशियाँ विरुद्ध" अभियान चला रखा है, उसके लिए सबको आगे आकर राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए। नशे की काली दुनिया की सच्चाई और समाप्त हो रही युवा जवानी पर गंभीरता से सामने लाना होगा और इसको जड़ से खदेड़ने के लिए एकजुट होना होगा।

 
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X