चंडीगढ़। देश की आज़ादी के लिए चली विभिन्न लहरों और शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव, शहीद सरदार करतार सिंह सराभा, शहीद ऊधम सिंह, शहीद मदन लाल ढींगरा, शहीद लाला लाजपत राय, शहीद दीवान सिंह कालेपानी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा समय-समय पर शुरू किए गए संघर्षों के कारण ही आज हम स्वतंत्र देश के निवासी हैं। हमें गर्व है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंजाबियों ने सबसे ज़्यादा कुर्बानियां दी हैं। इन बातों का प्रगटावा कैबिनेट मंत्री जल स्त्रोत, खनन और भूमि तथा जल संरक्षण विभाग पंजाब श्री बरिंदर कुमार गोयल ने यहाँ आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ और 79वें दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद भगत सिंह बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद बठिंडा निवासियों को अपना संदेश देते हुए किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक बठिंडा (शहरी) स. जगरूप सिंह गिल, विधायक बठिंडा (ग्रामीण) श्री अमित रतन कोटफत्ता, विधायक भुच्चो मंडी मास्टर जगसीर सिंह और डीआईजी बठिंडा रेंज स. हरजीत सिंह मौजूद रहे।