Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा धान की निर्विघ्न खरीद यकीनी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध

Updated on Thursday, August 28, 2025 17:53 PM IST

चंडीगढ़, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खरीफ ख़रीद सीजन की तैयारियों में तेज़ी लाते हुये राज्य भर की अनाज मंडियों में से धान के एक-एक दाने की खरीद के लिए पुख़्ता प्रबंध किये जा रहे हैं।  खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचन्द सिंह बरसट के साथ आज किसान भवन में कृषि, ख़ाद्य और सिवल स्पलाई और पंजाब मंडी बोर्ड के सीनियर अधिकारियों के साथ खरीफ की फ़सल की निर्विघ्न खरीद के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की सभी अनाज मंडियों में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से कैलीबरेटिड नमी मीटर लगाए जाएंगे जिससे नमी की माप एकसमान की जा सके। उन्होंने कहा कि मंडियों और खरीद केन्द्रों में सफ़ाई, पीने वाले पानी, शैड और बिजली जैसे ज़रूरी बुनियादी ढांचे के लिए पुख़ता प्रबंध किये जा रहे हैं जिससे धान की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाया जा सके।

पंजाब सरकार द्वारा धान की निर्विघ्न खरीद यकीनी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध


इसी मीटिंग के दौरान कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी मुख्य कृषि अधिकारियों (सी.ए.ओ.) के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का जायज़ा लिया। कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिव डा. बसंत गर्ग ने सी.ए.ओज़ को इस मुश्किल समय में किसानों की सहायता के लिए ज़रुरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को मंडी में सूखी फ़सल लाने के लिए जागरूक करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिससे उनको अपनी फ़सल बेचने के लिए किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर ने बताया कि खरीद सीजन के दौरान किसानों की सहायता के लिए अनाज मंडियों में बिजली, शैड, शौचालय और पीने वाले साफ़ पानी सहित अन्य ज़रूरी सहूलतों को यकीनी बनाने के लिए बोर्ड के फील्ड स्टाफ को तैनात किया गया है। ख़ाद्य, सिवल स्पलाई और उपभोक्ता मामले विभाग के डायरैक्टर वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि बारदाने की ज़रूरी 5.40 लाख गांठों में से लगभग 3.50 लाख गांठें प्राप्त हो चुकी हैं और बाकी रहती गांठे सितम्बर महीने के मध्य तक पहुँचने की उम्मीद है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X