चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा नहीं रहे। पिछले कुछ सामने बीमार 63 वर्षीय आर.पी. शर्मा का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में पिछले 15 दिनों से इलाज चल रहा था और तीन दिन से आईसीयू में थे। पावर ग्रीड से एजीएम के पद से रिटायर हुआ आर.पी. शर्मा का अश्वनी शर्मा के जीवन में महत्वपूर्ण रोल था । पिता तुल्य वे अपने छोटे भाई अश्वनी के साथ हर समय चट्टान की तरह खड़े रहते थे ।
नहीं रहे अश्वनी शर्मा के बड़े भाई आरपी शर्मा
29 अगस्त को 11 बजे पठानकोट में होगा दाह संस्कार
संयुक्त परिवार के तोर पर एक ही घर में रहते थे आर.पी. शर्मा व अश्वनी शर्मा। अंतिम संस्कार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानकोट में सिविल हॉस्पिटल के पास वाले शमशान घाट में किया जायेगा।