Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब ने लेबर सैस एकत्र करने का बनाया रिकॉर्ड, 310 करोड़ रुपये किए एकत्र: सौंद

Updated on Wednesday, August 27, 2025 17:33 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 310 करोड़ रुपये का लेबर सैस एकत्र किया है, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। लेबर सैस 2021-22 में 203.94 करोड़ रुपये, 2022-23 में 208.92 करोड़ रुपये और 2023-24 में 180 करोड़ रुपये था। पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के ईमानदार प्रयासों, पारदर्शिता और श्रमिक कल्याण से संबंधित ठोस कोशिशों को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में श्रम विभाग ने सैस संग्रह की प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया है और जवाबदेही व दक्षता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्मों का लाभ उठाया है।

पंजाब ने लेबर सैस एकत्र करने का बनाया रिकॉर्ड, 310 करोड़ रुपये किए एकत्र: सौंद

- निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए इस्तेमाल होंगे फंड: श्रम मंत्री



उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एकत्रित धनराशि का उपयोग निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए किया जाता है, जिसमें स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं। सौंद ने आगे कहा कि यह उल्लेखनीय वृद्धि केवल एक वित्तीय उपलब्धि ही नहीं है, बल्कि श्रम क्षेत्र में बेहतर शासन और प्रभावी नीतियों के क्रियान्वयन का भी संकेत है। उल्लेखनीय है कि लेबर सेस मुख्य रूप से राज्य में निर्माण संबंधी गतिविधियों और परियोजनाओं से एकत्र किया जाता है ताकि श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भलाई सुनिश्चित की जा सके।

सौंद ने बताया कि श्रमिकों की भलाई के लिए पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड और पंजाब बिल्डिंग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने वजीफा योजना, एलटीसी योजना, शगुन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के नियमों और शर्तों को सरल बनाया है और श्रम विभाग द्वारा विभिन्न अधिनियमों के तहत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं/औद्योगिक योजनाओं को डिजिटल कर दिया गया है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X