Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने कत्ल की वारदात को किया नाकाम; दो नाबालिग समेत चार काबू, दो पिस्तौल बरामद

Updated on Tuesday, August 26, 2025 18:29 PM IST


चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पठानकोट ने घिनौने अपराधों में लिप्त एक संगठित आपराधिक गिरोह के दो नाबालिगों समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर सोचे-समझे कत्ल की वारदात को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल मसीह उर्फ़ दाना निवासी पखोके टाहली, बटाला और विशाल विलियम निवासी पखोके महिमरन, गुरदासपुर तथा दो नाबालिग, जिन्हें गाँव सलीमपुर अफ़गाना, गुरदासपुर से पकड़ा गया, के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।



पंजाब पुलिस ने कत्ल की वारदात को किया नाकाम; दो नाबालिग समेत चार काबू, दो पिस्तौल बरामद

— जाँच के दौरान आरोपियों के विदेश-आधारित गैंगस्टरों निशान सिंह, शेरा मान और सज्जन मसीह से संबंध उजागर: डीजीपी गौरव यादव

— गिरफ्तार आरोपी तब कत्ल की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, जब सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें दबोच लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान



डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से सामने आया है कि आरोपी विदेश-आधारित गैंगस्टरों निशान सिंह, शमशेर सिंह उर्फ़ शेरा मान उर्फ़ हनी और सज्जन मसीह उर्फ़ गोरू के इशारों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्यभर में अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग भी मिले हैं। एआईजी सीआई पठानकोट सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि जांच से यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार नाबालिगों में से एक सज्जन मसीह का चचेरा भाई है और उसके कहने पर हथियार, विस्फोटक आदि पहुँचाने का काम करता था। उल्लेखनीय है कि सज्जन मसीह उर्फ़ गोरू एक भगोड़ा अपराधी है और सितंबर 2023 में डेरा बाबा नानक थाने में दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट मामलों में वांछित है। गिरफ्तारी के बाद वह करीब दो महीने गुरदासपुर जेल में रहा और ज़मानत मिलने के बाद भारत से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि नाबालिगों में से एक ने जनवरी 2024 में डेरा बाबा नानक निवासी हरदीप सिंह, जिसकी बाद में हत्या कर दी गई थी, की रेकी की थी। उस समय उसे बाल सुधार गृह भेजा गया, पर रिहा होने के बाद उसने आपराधिक गतिविधियाँ फिर शुरू कर दीं। 14 अगस्त 2025 को गिरफ्तार आरोपी विशाल मसीह और एक नाबालिग ने होशियारपुर के टांडा में एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी कर उसे घायल किया था। यह वारदात भी विदेश में बैठे हैंडलरों के कहने पर की गई थी।

एआईजी ने आगे बताया कि आरोपी विशाल मसीह ने एक नाबालिग के साथ मिलकर सज्जन मसीह के निर्देश पर बंग़ा निवासी एक व्यक्ति की रेकी भी की थी और जब वे हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच जारी है ताकि और कड़ियाँ जोड़ी जा सकें और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ व बरामदगियाँ संभव हैं। इस संबंध में, एफआईआर थाना एसएसओसी अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत दर्ज की गई है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X