Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जालंधर स्थित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए निदेशक लैंड रिकॉर्ड नोडल अधिकारी तैनात

Updated on Thursday, August 28, 2025 17:57 PM IST



चंडीगढ़, 
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तालमेल को और मज़बूत बनाने तथा राहत कार्यों में तेज़ी लाने के उद्देश्य से पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निदेशक लैंड रिकॉर्ड स. गुलप्रीत सिंह औलख को जालंधर स्थित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जालंधर स्थित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए निदेशक लैंड रिकॉर्ड नोडल अधिकारी तैनात

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के निर्देश: राहत कार्यों में सुचारु तालमेल और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए


इस संबंधी जानकारी देते हुए राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि यह नियंत्रण कक्ष डिप्टी कमिश्नरों, सेना के अधिकारियों, एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ और अन्य संबंधित विभागों के साथ निरंतर तालमेल करके आपदा प्रबंधन और राहत उपायों को निर्बाध ढंग से संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि समर्पित नोडल अधिकारी की तैनाती से बेहतर समन्वय, निगरानी, त्वरित निर्णय लेने और फील्ड अधिकारियों के साथ प्रभावी संपर्क स्थापित करना संभव होगा। निदेशक लैंड रिकॉर्ड इस नियंत्रण कक्ष की अहम कड़ी होंगे, जो फील्ड स्टाफ और संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेंगे तथा समयबद्ध तरीके से कार्रवाई को अमल में लाने के लिए राज्य सरकार को नियमित अपडेट देंगे। राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे राहत कार्यों को सुचारु और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सर्किट हाउस, जालंधर में राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (फोन नंबर: 0181-2240064) स्थापित किया गया था, जो बाढ़ से संबंधित आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सक्रिय है। यह नियंत्रण कक्ष प्रशासनिक सुधार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अमन अरोड़ा की सीधी निगरानी में कार्यशील है। इसके अलावा जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ हिमांशु अग्रवाल और पर्यटन व सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार श्री दीपक बाली भी नियंत्रण कक्ष के कार्य को प्रभावी बनाने में पूरा सहयोग दे रहे हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X