Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के सात जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी, तीन जिलों में अलर्ट घोषित

Updated on Friday, August 29, 2025 17:11 PM IST

 
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। राज्य के सात जिले पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं और प्रशासन ने एक तीन अन्य जिलों को सतर्क कर दिया है। ताजा हालातों से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आपात बैठक बुला ली है। बाढ़ को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। चंडीगढ़ में आज सुबह सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने से घग्गर में जलस्तर बढ़ गया है। भाखड़ा के भी चार गेटों से सतलुज में पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार सुबह से सीमावर्ती जिलों में सेना के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर रही है। ड्रोन से राशन पहुंचाया जा रहा है।

पंजाब के सात जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी, तीन जिलों में अलर्ट घोषित

 
मौसम विभाग चंडीगढ़ ने जिला मोहाली, नवांशहर और होशियारपुर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पठानकोट में यलो अलर्ट है। डैमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण तीन दिन से पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी है। गुरदासपुर में ड्रोन से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई गई। अमृतसर के अजनाला में बाढ़ पीडि़तों तक राशन पहुंचाने के लिए पहले ट्रेक्टर लेकर जाने का प्रयास किया गया। जब ये विफल रहा तो गांव के लोगों ने राहत सामग्री को कंधों पर उठाया और गांव की तरफ बढ़ गए।
अब मोहाली जिले के डेराबस्सी सब डिवीजन के 9 गांव के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई। क्योंकि घग्गर नदी का जलस्तर 70,000 क्यूसेक को पार कर गया है। दूसरी तरफ देर रात हुई बारिश से मोहाली के फेज-11 के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों पानी भर गया है। लोग बड़ी मुश्किल से अपनी स्थिति संभाल रहे है। घग्गर नदी के कैचमेंट एरिया में बढ़ती वर्षा और सुखना के गेट खुलने के कारण, डेराबस्सी उप-मंडल के किनारे बसे गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। देर रात से बारिश होने और जल स्तर बढऩे से जीरकपुर बलटाना पुलिस चौकी के पास पुल पर पानी बहने लगा था। इस वजह से प्रशासन ने शुक्रवार सुबह से पुल पर आवाजाही बंद कर दी है।
 
  
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X