चंडीगढ़, भारी बारिश के कारण पंजाब भर में भयंकर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए "भाजपा के सेवादार आ गए तुहाडे द्वार" अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे जन-कल्याण शिवरों / कैंपों को स्थगित किया जाता है , यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दी ।
भाजपा ने लोक भलाई के कैंप किए स्थगित : जाखड़
बाढ की स्थिति सामान्य होते ही दोबारा लगाए जाएंगे कैंप :- जाखड़
जैसे ही पंजाब में बाढ की स्थिति सामान्य होगी भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही जन कल्याण की योजनाओं को पंजाब भर में हर वर्ग के पास सीएससी के माध्यम से कानूनी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में कैंप लगाएगी। जाखड़ ने कहा की कि पिछले कुछ दिनों से बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता दौरा कर लोगों की मुश्किलें दूर करने की कोशिश कर रहे हैं तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे है जिस के चलते ही यह समाज भलाई के कैम्प कुछ समय के लिए स्थगित किए हैं।