Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों पर अन्याय, भाजपा ने केंद्र सरकार से की तुरंत हस्तक्षेप की मांग

Updated on Tuesday, August 26, 2025 17:59 PM IST

 

 

चंडीगढ़,अमेरिका में पंजाबी मूल के एक ट्रक ड्राइवर के साथ फ्लोरिडा हादसे के बाद वहाँ के प्रशासन ने विदेशी ट्रक ड्राइवरों के वर्क वीज़ा पर रोक लगा दी है। इस फ़ैसले से हज़ारों पंजाबी ड्राइवरों और उनके परिवारों में गंभीर चिंता की लहर दौड़ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की माँग की है।

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों पर अन्याय, भाजपा ने केंद्र सरकार से की तुरंत हस्तक्षेप की मांग
 
 अमेरिका द्वारा पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के वीज़ा पर रोक, भाजपा ने केंद्र सरकार से दख़ल देने की माँग की

  पंजाबी ड्राइवर अमेरिकी लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की रीढ़ की हड्डी हैं

 कोविड-19 महामारी के दौरान भी पंजाबी ड्राइवरों ने खतरनाक हालातों में बिना रुके सप्लाई चेन बनाए रखने में अहम योगदान दिया था

अश्विनी शर्मा ने अपने पत्र में लिखा कि अमेरिका द्वारा लगाई गई ये रोकें केवल एक अनचाही घटना के आधार पर पूरी कम्युनिटी को सज़ा देने के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी ड्राइवर अमेरिकी लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की रीढ़ की हड्डी हैं, जो हमेशा मेहनत, भरोसे और लगन के लिए जाने जाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी पंजाबी ड्राइवरों ने खतरनाक हालातों में बिना रुके सप्लाई चेन जारी रखने में अहम योगदान दिया था।

शर्मा ने अपनी चिट्ठी में विदेश मंत्री के सामने तीन मुख्य माँगें रखी हैं। अमेरिका सरकार से बात करके यह सुनिश्चित किया जाए कि एक घटना के लिए पूरी कम्युनिटी को सज़ा न दी जाए। वाशिंगटन डी.सी. स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से अमेरिकी अधिकारियों से तुरंत बातचीत कर ट्रक ड्राइवरों पर लगाई गई पाबंदियों पर पुनर्विचार कराया जाए। ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह को कानूनी और कौंसुलर सहायता दी जाए ताकि उसका केस न्यायसंगत और पारदर्शी तरीके से सुना जा सके। शर्मा ने केंद्र सरकार से अपील की है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाकर यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि भारत अपने हर नागरिक के साथ खड़ा है, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X