Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में 77 राहत शिविरों में 4729 लोगों को मिला आश्रय, ये जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

Updated on Saturday, August 30, 2025 17:49 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब सरकार की मुस्तैदी और सक्रिय भूमिका के चलते बाढ़ प्रभावित इलाकों से पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 4711 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। इनमें फिरोज़पुर के 812, गुरदासपुर के 2571, मोगा के 4, तरन तारन के 60, बरनाला के 25 और फाज़िल्का के 1239 निवासी शामिल हैं।

पंजाब में राहत कार्य जोरो पर: पिछले 24 घंटों में 4711 बाढ़ पीड़ित सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाए गए

 बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक कुल 11330 व्यक्तियों को निकाला गया

 बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनाए गए 77 राहत शिविरों में 4729 लोगों को मिला आश्रय

 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और सेना की सक्रिय भागीदारी

 सर्वाधिक प्रभावित 7 ज़िलों में राहत सामग्री का सुचारू वितरण


विभिन्न ज़िलों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 9 बाढ़ प्रभावित ज़िलों से अब तक 11330 लोगों को बाढ़ के पानी से बचाया गया है। इनमें फिरोज़पुर के 2819, होशियारपुर के 1052, कपूरथला के 240, गुरदासपुर के 4771, मोगा के 24, पठानकोट के 1100, तरन तारन के 60, बरनाला के 25 और फाज़िल्का के 1239 लोग शामिल हैं।

बाढ़ प्रभावित ज़िलों में बनाए गए कुल 87 राहत शिविरों में से इस समय 77 पूरी तरह संचालित हैं। इनमें कुल 4729 लोग रह रहे हैं। प्रशासन इन सभी लोगों की हर प्रकार से देखभाल कर रहा है। कपूरथला में बनाए गए 4 राहत शिविरों में 110 लोग, फिरोज़पुर के 8 शिविरों में 3450 और होशियारपुर के 20 शिविरों में 478 लोग ठहरे हुए हैं। गुरदासपुर के 22 राहत शिविरों में से 12 चालू हैं, जहाँ 255 लोग रह रहे हैं। पठानकोट के 14 शिविरों में 411 और बरनाला के 1 शिविर में 25 बाढ़ प्रभावित लोग रह रहे हैं। फाज़िल्का में 11, मोगा में 5 और अमृतसर में 2 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

एक प्रवक्ता ने बताया कि कपूरथला में प्रशासन की ओर से 15, 27, 28 और 29 अगस्त को राहत सामग्री का वितरण किया गया है और आवश्यकता अनुसार यह आगे भी जारी रहेगा। इसी तरह फिरोज़पुर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, फाज़िल्का और बरनाला में भी बाढ़ पीड़ितों को लगातार राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थानीय लोगों के सहयोग से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और सेना सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गुरदासपुर में एनडीआरएफ की 7 टीमें, फाज़िल्का व फिरोज़पुर में 1-1 टीम और पठानकोट में 2 टीमें काम कर रही हैं। इसी तरह कपूरथला में एसडीआरएफ की 2 टीमें सक्रिय हैं। कपूरथला, गुरदासपुर, फिरोज़पुर और पठानकोट में सेना, बीएसएफ और एयरफोर्स ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सिविल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी लोगों की भरपूर मदद कर रही है। बाढ़ के कारण पंजाब में अब तक कुल 1018 गाँव प्रभावित हुए हैं। इनमें पठानकोट के 81, फाज़िल्का के 52, तरन तारन के 45, श्री मुक्तसर साहिब के 64, संगरूर के 22, फिरोज़पुर के 101, कपूरथला के 107, गुरदासपुर के 323, होशियारपुर के 85 और मोगा के 35 गाँव शामिल हैं।

बाढ़ के कारण पंजाब को भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है। फसलें बर्बाद हुई हैं और पशुधन को भी नुकसान पहुँचा है। ज़िला मुख्यालयों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार फाज़िल्का ज़िले में 16632 हेक्टेयर (41099 एकड़) भूमि बाढ़ की चपेट में आई है। इसके अलावा फिरोज़पुर में 10806 हेक्टेयर, कपूरथला में 11620, पठानकोट में 7000, तरन तारन में 9928 और होशियारपुर में 5287 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुँचा है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X