Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैंसर केयर में बेहतर और विश्वस्तरीय सटीकता के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत

Updated on Friday, August 29, 2025 18:55 PM IST

चंडीगढ़। कैंसर केयर में विश्व स्तरीय चिकित्सा तकनीक प्रदान करने के लिए, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने रोग के बारे में पूर्वानुमान, बचाव एवं रोकथाम और टार्गेटेड उपचार के लिए डायग्नोसिस में बेहतरी और सुधार के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत की है। जेनेटिक टेस्टिंग मुख्य रूप से जीन्स,  क्रोमोज़ोम्स  और डीएनए पैटर्न में भिन्नताओं का पता लगाएगी ताकि कैंसर पैदा करने वाले जीन्स की पहचान की जा सके।
इससे यह निर्धारित करने में मदद मिल सकती है कि क्या किसी व्यक्ति को जीवन में आगे चलकर जानलेवा जटिलताएं विकसित होने का खतरा है और इसलिए समय पर ही सही और सटीक उपचार का सुझाव दिया जा सकता है।

कैंसर केयर में बेहतर और विश्वस्तरीय सटीकता के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत 

डॉ. राजीव बेदी, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी; और डॉ. रवनीत कौर, एसोसिएट कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम, व्यक्ति की जेनेटिक जानकारी का उपयोग करके कैंसर का पता लगाने में सुधार करने में मदद करने के लिए रिसर्च तकनीकों पर काम करेगी। इसकी मदद से, डॉक्टर इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए उपचार प्रदान कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट की शुरुआत के मौके पर, डॉ. रवनीत कौर ने कहा कि कैंसर में जीनोमिक टेस्टिंग आमतौर पर रक्त, लार या ट्यूमर टिश्यूज के सैम्पल से शुरू होती है। पहले से ही कैंसर से पीड़ित मरीजों में, नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग या लिक्विड बायोप्सी जैसे एडवांस्ड मैथेड्स ट्यूमर के अंदर के जीन्स की स्टडी करने में मदद करती हैं। इससे कैंसर को जन्म देने वाले "फाल्टिंग वायरिंग" या म्यूटेशंस की पहचान करने में मदद मिलती है, जिससे इलाज को उन खास परिवर्तनों को रोकने के लिए और बेहतर किया जा सकता है, जिससे थेरेपी अधिक प्रभावी हो जाती है और अनावश्यक दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। इसी तकनीक का उपयोग लोगों के जन्मजात जीन्स का पता लगाने के लिए भी किया जाता है। यदि कोई जेनेटिक यानि आनुवंशिक परिवर्तन, जैसे कि बीआरसीए1/2 या अन्य कैंसर-संबंधी जीन्स में पाया जाता है, तो इसका अर्थ है कि मरीजों और कभी-कभी उनके परिवार के सदस्यों को, कुछ प्रकार के कैंसर का जीवन भर अधिक जोखिम हो सकता है।
प्रारंभिक पहचान से डॉक्टर प्रिवेंटिव जांच, जीवनशैली में बदलाव या समय पर इंटरवेशंस की सलाह दे सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कैंसर की देखभाल न केवल व्यक्तिगत हो, बल्कि काफी सक्रिय भी हो। जेनेटिक टेस्टिंग के महत्व पर आगे जानकारी देते हुए, डॉ. राजीव बेदी ने कहा कि "जीनोमिक्स की बदौलत कैंसर थेरेपी अब एक-समान से लेकर सभी के लिए अलग से तैयार किए गए सॉल्यूशंस की ओर बढ़ रही है।" कोई भी दो कैंसर एक जैसे नहीं होते और अब, उनका उपचार भी एक जैसा नहीं है। जीनोमिक्स कैंसर थेरेपी को मानक प्रोटोकॉल से व्यक्तिगत समाधानों में बदल रहा है। 
 
 
  
 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X