Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने उद्योगपतियों की जायज़ मांगों को मानने का भरोसा दिया

Updated on Tuesday, November 12, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने राज्य के उद्योगपतियों को उनकी जायज़ मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया है। यहां उद्योग भवन में राज्य के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और विभाग के उच्च अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए  सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के उद्योगों की प्रगति और मुश्किलों  के समाधान के लिए पंजाब सरकार तेजी से सार्थक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब विभिन्न औद्योगिक फेडरेशनों, चेंबरों और उद्योगपतियों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। सौंद ने कहा कि उद्योगपतियों की सभी जायज़ मांगों को जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि एकमुश्त योजना (ओटीएस) और कुछ नीतिगत फैसले ऐसे हैं जिनके लिए मुख्यमंत्री से सलाह-मशविरा और दिशा-निर्देश ज़रूरी हैं, इसलिए इन मांगों का समाधान मुख्यमंत्री से विचार चर्चा के बाद इस का हल किया जाएगा।

सौंद ने भरोसा दिलाया कि पंजाब में उद्योगपतियों के लिए और बेहतर और अनुकूल माहौल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर उद्योगपतियों ने पीएसआईईसी से जुड़े कुछ मुद्दों और सुझावों को उनके ध्यान में लाए, जिनके समाधान के लिए उद्योग मंत्री ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी फोकल प्वाइंट्स का क्रमवार रखरखाव पूरा किया जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों और प्लॉटों की देखरेख और उनसे जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है।

सौंद ने कहा कि जब से उन्होंने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का कार्यभार संभाला है, वे लगातार विभाग के उच्च अधिकारियों और पंजाब के उद्योगपतियों के साथ बैठकें कर रहे हैं ताकि राज्य के औद्योगिक क्षेत्र की उन्नति और प्रगति के लिए सार्थक नीतियां और योजनाएं लाई जा सकें। उन्होंने उद्योगपतियों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के उद्योगपतियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और नए उद्योगों की स्थापना के लिए पंजाब सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।

इस बैठक में राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा, पीएसआईईसी के एमडी वरिंदर कुमार शर्मा और विभिन्न औद्योगिक फेडरेशनों, चेंबरों के प्रतिनिधि और प्रतिष्ठित उद्योगपति मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X