Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

Updated on Wednesday, October 14, 2026 22:34 PM IST

जालंधर, 14 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और अपराध-मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान 'मैड संधू' हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर ने महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ए.टी.एस.) के सहयोग से मुंबई के चेंबूर इलाके से मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी जोबनप्रीत सिंह जिला तरन तारन के गांव जंडोके का निवासी है। पुलिस टीमों ने उसके पास से तीन आधुनिक पिस्तौलें, जिनमें एक 9एमएम ग्लॉक, एक 9एमएम बैरेटा और एक .30 बोर पीएक्स5 शामिल है, सहित पांच मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

*गिरफ्तार आरोपी ने विदेश में बैठे संचालकों के इशारे पर शूटरों के लिए हथियारों और फंडिंग का प्रबंध करने में अहम भूमिका निभाई: डीजीपी गौरव यादव*

*आरोपी ने तरन तारन में फिरौती से संबंधित गोलीबारी की तीन घटनाओं में शामिल होने का जुर्म कबूला*


उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर 2026 को, अमृतसर के लोहारका रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मधु सूदन सिंह उर्फ 'मैड संधू' पर गोलियां चलाई थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना कैंट, कमिश्नरेट अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103 और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत दिनांक 03.10.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 186 दर्ज की गई थी।

इससे पहले, गुजरात ए.टी.एस. के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान उसके मॉड्यूल के दो साथियों—हरसिमरनजीत सिंह उर्फ संघा और फतेह सिंह, दोनों निवासी गांव संघे, तरनतारन—को भी सूरत, गुजरात से ट्रेस करके गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक एक शूटर सहित कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी जोबनप्रीत सिंह ने विदेश में बैठे हैंडलरों के इशारे पर शूटरों के लिए हथियारों का प्रबंध करने, वित्तीय सहायता देने और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

डी.जी.पी. ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जोबनप्रीत ने तरन तारन जिले में फिरौती से संबंधित गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाओं में अपनी संलिप्तता का जुर्म कबूल किया है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसकी आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में, पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

 'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

: 'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

X