Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

Updated on Wednesday, October 14, 2026 22:46 PM IST

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर: मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की फेसबुक लाइव के दौरान की गई हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पंजाब भर में सड़कों पर उतरी। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पार्टी द्वारा राज्य के 36 जिला मुख्यालयों पर धरने-प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शनों के दौरान डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को ज्ञापन भेजे गए। इन ज्ञापनों में भाजपा ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।


उन्होंने बताया कि भाजपा ने ज्ञापन में कहा कि परविंदर सिंह लंबे समय से मानसा में नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उन्होंने युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाया। 13 अक्टूबर को उनकी सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या ने नशे के खिलाफ लड़ने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मृतक के पिता ने अपने बयान में स्थानीय विधायक का नाम लिया है, जो एक बेहद गंभीर मामला है। इसके अलावा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने गोली चलाने से ठीक पहले फोन पर किसी से बातचीत की थी। ऐसे में यह हत्या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

पार्टी ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और मांग की कि इस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा पंजाब भर में 36 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन



भाजपा ने राज्यपाल से कीं पांच मांगें-

सीबीआई जांच: इस हत्याकांड की जांच तुरंत सीबीआई को सौंपी जाए।
डिजिटल सबूत सुरक्षित किए जाएं: हमलावर के कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज और फेसबुक लाइव स्ट्रीम सहित सभी डिजिटल सबूत तुरंत सुरक्षित किए जाएं।
पीड़ित परिवार को सुरक्षा: पीड़ित परिवार, विशेषकर नाबालिग बच्चों को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच: पंजाब में नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और उसे मिल रहे राजनीतिक संरक्षण की गहराई से जांच की जाए।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: इस अपराध में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के कड़ी कार्रवाई की जाए।


पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का सबसे बड़ा सबूत है यह हत्याकांड: भाजपा
भाजपा ने इस हत्याकांड को पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और नशा तस्करी के गठजोड़ का सबसे बड़ा सबूत बताया। पार्टी का आरोप है कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पार्टी ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति की हत्या लोकतंत्र पर हमला है। राज्यपाल को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

 'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

: 'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

X