Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

पंजाब

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Updated on Wednesday, October 14, 2026 22:40 PM IST

पठानकोट, 14 अक्टूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पठानकोट पुलिस ने दो-चरणों में चलाए ऑपरेशन के दौरान एक महिला सहित दो संचालकों को 7.823 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से चल रहे हेरोइन तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरपंथ निवासी गांव वडाला, अमृतसर ग्रामीण और उसकी साथी हरमनजीत कौर निवासी ध्यानपुर, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने, वित्तीय लेन-देन की जांच करने और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए डिजिटल और तकनीकी विश्लेषण सहित आगे की जांच जारी है।

*नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए डिजिटल सबूतों, खेपों की वीडियो और वित्तीय लेन-देन संबंधी विवरणों की जांच की जा रही है : डीजीपी गौरव यादव*

*पाकिस्तानी मार्किंग वाली मोहर लगे पैकेट भी बरामद किए गए: एसएसपी मनप्रीत सिंह*


इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) पठानकोट मनप्रीत सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्पेशल ब्रांच पठानकोट की एक टीम ने संदिग्ध गुरपंथ को काबू किया और उसके पास से 590 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उन्होंने बताया कि उससे लगातार की गई पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच के बाद, पुलिस टीमों ने सुराग हासिल किए और फतेहगढ़ चूड़ियां में एक किराए के मकान पर छापा मारा। उन्होंने आगे बताया कि इस छापे के दौरान उसकी महिला साथी, हरमनजीत कौर को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 7.233 किलोग्राम और हेरोइन बरामद की गई, जिससे कुल बरामदगी 7.823 किलोग्राम हो गई।


एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सीमा पार संबंधों का खुलासा हुआ और पाकिस्तानी मार्किंग वाली विशेष मोहर लगे पैकेट भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके डिजिटल और तकनीकी संपर्कों की जांच की जा रही है। इसके अलावा नशीले पदार्थों की खेपों से संबंधित वीडियो के साथ-साथ वित्तीय लेन-देन और खातों के विवरण भी सामने आए हैं, जिनसे और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

इस संबंध में थाना सदर, पठानकोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दिनांक 12.10.2026 को एफआईआर नंबर 155 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

: विजीलैंस ब्यूरो ने सितंबर के दौरान रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

 'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

: 'यौन शोषण करने वाले को बचा रही है कांग्रेस': जय इंदर कौर

X