Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

Updated on Wednesday, October 28, 2026 18:35 PM IST

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2026 पंजाब के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां परिवहन विभाग, पंजाब में अनुकंपा के आधार पर ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए चयनित 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कैबिनेट मंत्री ने ये नियुक्ति पत्र परिवहन विभाग के निदेशक राजीव कुमार गुप्ता और पी.आर.टी.सी., पटियाला की प्रबंध निदेशक मनीषा राणा की उपस्थिति में सौंपे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नवनियुक्त उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उन्हें जनसेवा के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और व्यावसायिक दक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

अनुकंपा के आधार पर की गई नियुक्तियों से मृतक कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक स्थिरता: हरपाल सिंह चीमा

मृतक कर्मचारियों के परिवारों का साथ देने और उनकी आजीविका सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है भगवंत मान सरकार: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ठेका एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जोर देते हुए कहा, "अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियां करने की इस पहल का उद्देश्य विभाग के मृतक कर्मचारियों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और वित्तीय स्थिरता प्रदान करना है।"


नवनियुक्त उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने तथा उन्हें सुरक्षित आजीविका उपलब्ध करवाने के लिए भगवंत मान सरकार का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान, मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के  चेयरमैन भी हैं,ने ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा, पंजाब के नेताओं बलिहार सिंह, रेशम सिंह, शेर सिंह, जरूप सिंह और गुरविंदर सिंह पन्नू सहित आउटसोर्स्ड एम्प्लॉइज फेडरेशन, पंजाब के अध्यक्ष कुलजीत सिंह लोहका के साथ बैठक भी की।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कर्मचारियों के मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जारी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
 
Readers' Comments
ਭੂਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੰਡਲੀ 6/26/2024 5:27:10 PM

ਸੱਚ ਹੱਕ ਦੀ ਅਵਾਜ

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

*राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

: *राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

: नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

: विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

: करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

X