Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

पंजाब

करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

Updated on Tuesday, October 27, 2026 18:34 PM IST

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर: श्री गुरु नानक देव जी के ‘सर्वजन के कल्याण’ के संदेश को प्रमुखता देते हुए पंजाब के शिक्षा एवं सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। इसमें केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारे को दोबारा खोलने और इसे निरंतर खुला रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि यह गलियारा भारत और पाकिस्तान के बीच केवल एक कूटनीतिक मार्ग नहीं है, बल्कि लाखों सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय एकता से जुड़ा विषय है।

इस प्रस्ताव में मांग की गई है कि केंद्र सरकार गलियारे को दोबारा खोलने और इसे चालू रखने के लिए तत्काल कदम उठाए, तीर्थयात्रा की प्रक्रियाओं को सरल बनाए तथा पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत करे, ताकि श्रद्धालुओं की पाकिस्तान स्थित करतारपुर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब तक सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

विधानसभा में संबोधित करते हुए स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “श्री करतारपुर साहिब ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’  के सिद्धांतों की आधारभूमि है। यह गलियारा केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि ऐसा सेतु है, जो सिख संगत को उस पवित्र धरती से दोबारा जोड़ता है, जहां हमारे गुरु साहिब ने अपने चरण रखे थे।”

• श्री करतारपुर साहिब गलियारे को तत्काल दोबारा खोला जाए, यह धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय एकता का मामला है: हरजोत बैंस

• श्री करतारपुर साहिब गलियारा भारत और पाकिस्तान के बीच केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि सिख संगत को गुरु नानक देव जी की चरण-स्पर्श प्राप्त पवित्र धरती से जोड़ता है: हरजोत बैंस

• श्री करतारपुर साहिब गलियारे पर प्रतिबंधों से दुनियाभर में रहने वाली सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची, केंद्र सरकार यात्रा प्रक्रिया को सरल बनाए: हरजोत बैंस


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण समय करतारपुर साहिब में बिताया और मानवता को समानता, सेवा, भाईचारे तथा ‘सर्वजन के कल्याण’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह गलियारा लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं और वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान बिछड़े परिवारों के दर्द का प्रतिनिधित्व करता है।

मंत्री हरजोत बैंस ने कहा, “गुरु साहिब का संदेश सभी धर्मों और संपूर्ण मानवता के लिए है, जो सीमाओं से परे है। उनकी वाणी मानवता को प्रेम, सद्भावना, सहिष्णुता और शांति का मार्ग दिखाती है। इसलिए श्री करतारपुर साहिब गलियारे को खुला रखना धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय एकता और पंजाब की साझा विरासत के सम्मान से जुड़ा विषय है।”

‘नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला’की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने इस गलियारे को आपसी विश्वास, शांति, जनसंपर्क और साझा विरासत का जीवंत प्रतीक बनाए रखने के लिए निरंतर एवं ईमानदार प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि गलियारे से आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंध और उत्पन्न बाधाएं दुनियाभर में रहने वाले सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं तथा गुरु नानक देव जी के अनुयायियों को पवित्र स्थल के दर्शन करने से वंचित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्ताव में केंद्र सरकार से श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों के लिए यात्रा संबंधी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल बनाने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकें।

Have something to say? Post your comment
नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

: नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

: विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे संबंधी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी

: सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे संबंधी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

: पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

: पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

X