Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

पंजाब

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

Updated on Tuesday, October 27, 2026 18:45 PM IST

अमृतसर, 27 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सेना के एक जवान समेत सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 अत्याधुनिक पिस्तौल और 20.130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस कार्रवाई के दौरान अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उदय (19) और पतरस (19), दोनों निवासी मस्तगढ़, तरनतारन; सेना के जवान युद्धवीर सिंह (22), निवासी गांव रानीके; साजन सिंह (19) और साहिलप्रीत (20), दोनों निवासी नारायणगढ़; जर्मनजोत सिंह (20), निवासी गांव सियालका; तथा साहिबनूर सिंह (21), निवासी जुझार सिंह नगर, बटाला के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। वह संगठित नेटवर्क के माध्यम से आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करने के लिए अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने में मदद कर रहा था। उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने तथा इसके आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

— गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे: डीजीपी गौरव यादव

— बरामद हथियार और हेरोइन आगे आपराधिक तत्वों को सप्लाई किए जाने थे: आईजीपी गुरप्रीत भुल्लर


इस अभियान का विवरण साझा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), बॉर्डर रेंज, गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले ऑपरेशन के दौरान थाना घरिंडा की टीमों ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उदय और पतरस को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे ड्रोन के माध्यम से भेजी गई 10 पिस्तौलों की खेप प्राप्त करने के बाद खेमकरण की ओर जा रहे थे। बरामद हथियारों में एक 9 एमएम और नौ .30 बोर पिस्तौल शामिल थीं।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इससे पहले भी हथियारों की कम से कम 20 से 25 खेप प्राप्त करके आगे सप्लाई कर चुके हैं।

आईजीपी ने बताया कि दूसरे ऑपरेशन में सीआईए अमृतसर ग्रामीण और थाना घरिंडा के एसएचओ की संयुक्त टीम ने छुट्टी पर घर आए सेना के जवान युद्धवीर सिंह को .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी युद्धवीर सिंह को इससे पहले भी शस्त्र अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। सीमा पार से होने वाली तस्करी में उसकी संलिप्तता के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है।

तीसरे ऑपरेशन का विवरण देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), अमृतसर ग्रामीण, कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा की टीमों ने 20.130 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप के साथ साजन सिंह और साहिलप्रीत को गिरफ्तार किया।

चौथे ऑपरेशन के संबंध में एसएसपी ने बताया कि प्रभारी स्पेशल सेल, अमृतसर ग्रामीण और थाना कत्थूनंगल के एसएचओ के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने जर्मनजोत सिंह और साहिबनूर सिंह को दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया।

इस संबंध में कुल चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें पहला और दूसरा मामला 26 अक्टूबर, 2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफआईआर संख्या 458 और 459 के रूप में थाना घरिंडा में दर्ज किया गया है। तीसरा मामला 27 अक्टूबर, 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत एफआईआर संख्या 460 के रूप में थाना घरिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं, चौथा मामला 23 अक्टूबर, 2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफआईआर संख्या 191 के रूप में थाना कत्थूनंगल में दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

: नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

: विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

: करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे संबंधी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी

: सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे संबंधी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

: पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

: पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

X