Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

Updated on Tuesday, October 27, 2026 18:50 PM IST

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर: भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों, महानिदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी तथा विभिन्न केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

इसी दिन 'फर्स्ट लेवल चेकिंग' (एफएलसी) कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम तथा वीवीपीटीज़ की प्रथम स्तरीय जांच से संबंधित तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण देना था।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने बताया कि जिलों में 12 नवंबर से शुरू होने वाली एफएलसी की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारियों की कड़ी निगरानी में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी।

निर्वाचन आयोग और बीईएल ने एफएलसी कार्यशाला में अधिकारियों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज का भी लिया जायजा


इस दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के विशेषज्ञ इंजीनियरों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसके बाद मूल्यांकन और शंकाओं के समाधान के लिए एक सत्र आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिला निर्वाचन अधिकारियों, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, एफएलसी के नोडल अधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों, बीईएल विशेषज्ञों और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।


इस दौरान एफएलसी प्रक्रिया को निर्धारित प्रोटोकॉल, पारदर्शिता और पूरी सावधानी के साथ संपन्न करने पर विशेष जोर दिया गया। एफएलसी कार्यशाला के बाद चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी एजेंसियों की भागीदारी से चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएं।

Have something to say? Post your comment
नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

: नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

: विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

: करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे संबंधी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी

: सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे संबंधी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

: पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

: पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

X