Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

पंजाब

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Updated on Tuesday, October 27, 2026 18:41 PM IST

अमृतसर, 27 अक्टूबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान सीमा पार से अवैध हथियारों की आवक को रोकने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के हिस्से के रूप में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने तीन व्यक्तियों को 10 विदेशी अति-आधुनिक .30 बोर पिस्तौलों और मैगजीनों सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दलजीत सिंह और गुरजंट सिंह दोनों निवासी गांव सिंघोकी, अमृतसर और अरशदीप सिंह निवासी गांव निसोके, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने पिस्तौलें बरामद करने के अलावा, उनके मोटरसाइकिल जिसका उपयोग अवैध हथियारों की तस्करी के लिए किया जा रहा था, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पुलिस से बचने और अवैध हथियारों की खेप को पहुंचाने के लिए एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहा था। उन्होंने कहा कि इन हथियारों को आगे संगठित नेटवर्क के माध्यम से आपराधिक तत्वों को सप्लाई किया जाना था।

गिरफ्तार किए गए मुलजिम पुलिस से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहे थे — डी.जी.पी. गौरव यादव

इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी


इस ऑपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए, उन्होंने कहा कि सीआई अमृतसर की टीमों को विशेष गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध दलजीत सिंह और अरशदीप सिंह, अपने साथी गुरजंट सिंह के साथ, रामदास सेक्टर में ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त की है और वे इस खेप को दूसरे पक्ष को डिलीवरी करने के लिए एक काले मोटरसाइकिल पर अमृतसर के वेरका बाईपास की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की टीमों ने छापा मारा और वेरका बाईपास पर फतेहगढ़ शुकरचक अंडर-ब्रिज के निकट तीनों को रोका और उनके कब्जे से मैगजीनों सहित 10 विदेशी .30 बोर पिस्तौल बरामद कीं।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है।

इस संबंध में, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 25(1ए), 25(1बी), 25(7) और 25(8), और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 61(2) और 111 के तहत दिनांक 27-10-2026 को एफआईआर नंबर 70 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

: नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

: विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

: करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे संबंधी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी

: सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को नशे संबंधी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की चुनौती दी

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

: पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब'

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

: पंजाब में पराली प्रबंधन को बढ़ावा: खुड्डियां

X