Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

Updated on Wednesday, October 28, 2026 18:30 PM IST

होशियारपुर, 28 अक्टूबर : पंजाब भाजपा की ओर से बुधवार को होशियारपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी बरिंदर सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अराजकता फैलाने और लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगा रहे हैं, जबकि लोकतंत्र की असली हत्यारी खुद कांग्रेस पार्टी है। लोकतंत्र की हत्या उस समय हुई थी, जब उनकी दादी इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने कहा कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां लोकतंत्र का हनन हो रहा है। यही कांग्रेस का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में यदि लोकतंत्र का कोई सच्चा प्रहरी है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

इस मौके पर पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, महासचिव राजेश बग्गा, महासचिव जीवन गर्ग, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के होशियारपुर जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। पदयात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस ही लोकतंत्र की असली हत्यारी, एसआईआर पर भी बोल रही झूठ: बरिंदर सचदेवा
होशियारपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने साधा निशाना



नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे
सचदेवा ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर भी राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं। दरअसल, वह अपनी नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग और एसआईआर पर फोड़ रहे हैं। यदि भाजपा की सरकार हो तो एसआईआर गलत है, लेकिन पंजाब, हिमाचल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में, जहां आम आदमी पार्टी या कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां यही एसआईआर सही हो जाती है। यह कांग्रेस का दोहरापन है।

पंजाब में लोकतंत्र को खतरा
आम आदमी पार्टी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में यदि कहीं लोकतंत्र सबसे ज्यादा खतरे में है, तो वह पंजाब है। यहां गली-गली नशे बिक रहे हैं, क्योंकि राज्य में आम आदमी पार्टी की निकम्मी सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था भी बदतर हो चुकी है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं और फिरौतियां मांगी जा रही हैं। इसलिए पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए भगवंत मान सरकार को इस बार सत्ता से बाहर करना जरूरी है।

भारत को अस्थिर करने की कोशिशें
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसे अस्थिर करने की कोशिशें देश के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार की आड़ में अराजकता फैलाना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भंग करना गलत है।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि वर्ष 1952 से देश में लगातार चुनाव होते आ रहे हैं और जनता के फैसले के अनुसार सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। राजनीति के नाम पर देश की शांति और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशों से बचना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का आह्वान देश में लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सत्ता परिवर्तन के लिए चुनावों का रास्ता दिखाता है, न कि सड़कों पर भीड़ इकट्ठा करके सरकार बदलने की कोशिश करने का।
 
Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

*राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

: *राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

: नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

: विधानसभा सेशन में पंजाब के मुद्दों की जगह सियासी ड्रामेबाजी : केवल सिंह ढिल्लों

करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

: करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की मांग, पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

X