मुम्बई। डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन के अवसर पर 4 मई 2026 को '7वें लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026' का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित क्लासिक रहेजा क्लब में किया गया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमे यह नाम उल्लेखनीय हैं पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिलीप सेन, सुनील पाल, तरन्नुम मलिक जैन इत्यादि।