दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का जन्मदिन हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर अपने नेता के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस मौके पर हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया तथा प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उदय भानु चिब के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस देशभर में युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि उदय भानु चिब का संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। वहीं प्रदीप यादव ने कहा कि चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभा रही है।