Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

वन्या सिंह, स्नेहल सोनी, मन्नत दुग्गल, कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

Updated on Saturday, April 11, 2026 18:41 PM IST

नई दिल्ली/सूरज रोहिल्ला। कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष वरुण रस्तौगी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, आप सभी को बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है की सक्रिय सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं गैर राजनितिक पंजीकृत संस्था कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट ने संस्था का विस्तार करते हुए - प्रोफेशनल कथक डांसर, मॉडल, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता वन्या सिंह, सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्नेहल सोनी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक्टर मन्नत दुग्गल को कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट का ब्रांड एंबेसडर मनोनित किया है, समस्त कल्कि परिवार ने हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की है।

वन्या सिंह, स्नेहल सोनी व मन्नत दुग्गल को कल्कि न्यूज व कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से प्रतिष्ठित कल्कि गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

(1) वन्या सिंह - दिल्ली की हलचल भरी सड़कों से लेकर स्टेज और स्क्रीन की जगमगाती रोशनी तक, 20 साल की वन्या सिंह ने सिर्फ़ साढ़े तीन साल की उम्र से ही परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स की दुनिया में अपना रास्ता बनाना शुरू कर दिया था। एक प्रशिक्षित कथक डांसर, वन्या ने पूरे भारत में हुई प्रतियोगिताओं में अब तक 350 से ज़्यादा पुरस्कार जीते हैं, उन्होंने 'एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट' की शुरुआत की है — यह एक ऐसी पहल है जो वंचित और विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों के लिए समर्पित है। इस मंच के ज़रिए, वह इन युवा प्रतिभाओं को अपने हुनर को दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी सीमाओं से परे जाकर बड़े सपने देखने के अवसर देने का काम करती हैं।

(2) स्नेहल सोनी - झारखंड की 11 वर्षीय नन्ही भजन गायिका स्नेहल सोनी अपनी मधुर, स्पष्ट और भावपूर्ण आवाज़ के कारण भक्ति संगीत के क्षेत्र में तेजी से राष्ट्रीय पहचान बना रही है।
कम उम्र में ही स्नेहल सोनी पारंपरिक भजन, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, स्तोत्र तथा गुरबानी जैसे विविध संगीत रूपों में अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ संगीत साधना को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।
स्नेहल सोनी ने कम आयु में ही अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।
उनके गायन में भक्ति भाव, स्पष्ट उच्चारण और गहराई देखने को मिलती है, जो उन्हें विशिष्ट बनाती है।

(3) मन्नत दुग्गल - दिल्ली की अनुभवी 16 साल की बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक्टर मन्नत दुग्गल ने कई बॉलीवुड फिल्मों, लघु फिल्म, विज्ञापनों, प्रिंट शूट आदि में अपनी कला का परिचय दिया है।
उनके चेहरे के भाव, मनमोहक मुस्कान और बोलने का अंदाज हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।
अपनी पढ़ाई के साथ साथ इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं जिसको देखते हुए उनके बड़े होकर एक सफल और प्रसिद्ध एक्टर बनने के संकेत मिलते हैं।

वन्या, स्नेहल और मन्नत को उनके कार्यों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है।
आपको बताते चलें कि इससे पहले 20 साल या उससे कम उम्र की श्रेणी में फरीदाबाद से सृष्टि गुलाटी और दिल्ली से वान्या शर्मा को कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
समस्त कल्कि परिवार गौरवान्वित अनुभव कर रहा है एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X