Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

SART शड्स ऑफ़ इंडिया मैगज़ीन के 12 वे संस्करण का विमोचन

Updated on Friday, May 08, 2026 19:02 PM IST

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इस्लामिक सेंटर, लोधी रोड में “सावित्रीबाई फुले अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को सही दिशा, स्लम और वंचित बच्चों के उत्थान, वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सेवा तथा स्वच्छता, परिवार नियोजन और माहवारी जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन मैगज़ीन की संपादक सविता अरोरा द्वारा किया गया, जबकि सह-आयोजक के रूप में राखी तंवर, ईशा सक्सेना और राज फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया लांबा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन लोगों और संस्थाओं को सम्मानित करना है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्राइमा ग्रुप के सीईओ सुभाष जिंदल मुख्य चेहरे के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अनुभूति चौहान, अलका तिवारी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा, आगरा से मन्नतें फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव धवन, वंशिका हॉस्पिटल के मनीष यादव, रेखा वोहरा, ममता यादव, इंस्पेक्टर शिव कुमार कोहली, इंस्पेक्टर इंदरपाल सिंह, भाग्य नीति की फाउंडर नितिका ग्रोवर, एक्टर सार्थक चौधरी, मिनाक्षी मदान, सिंगर सोनू अली, एक्टर जुनैद खान, अजमेर के गद्दीनशीन यासिर गुर्देजी और सिंगर अर्सलान खलील सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों, डॉक्टरों, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को “सावित्रीबाई फुले अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पहल उड़ान एक पहल के अध्यक्ष डॉ. दीपक मित्तल, डॉ. विनोद सक्सेना, रविंदर सिंह, पुनीत कुमार, निशु धैर्य, डॉ. कोटा बाला योगी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पेंटर राम कृष्णा अग्रवाल, गीता नेयार, विशाल दमन, डॉ. सबा उस्मानी, एडवोकेट सरकार मेहदी, दिव्यांग हीरो रमेश बंसल, अमन ठाकुर, राजेश वर्मा और अजय रावत प्रमुख रूप से शामिल रहे। 

कार्यक्रम का सांस्कृतिक पक्ष भी बेहद आकर्षक रहा। अस्मिता थिएटर की टीम ने युवाओं की मानसिक स्थिति और तनाव जैसे गंभीर विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। वहीं समीद्धा फाउंडेशन के बच्चों ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को “मर्दानी” गीत के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। समारोह में मौजूद अतिथियों और दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने माना कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की मीडिया कवरेज में पी न्यूज़ से डॉ. नदीम अहमद, ऑल नेशन न्यूज़ से डॉ. अलका सिंह, वायरल खबर से शिव, शांतिनाथ न्यूज़ से गौरव जैन और जैन ब्रदर्स से विपुल जैन सहित कई मीडिया प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X