गुरुग्राम। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला विंग शी फोरम द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए गुरुग्राम की पूर्व मेयर मधु आजाद ने कहा कि सच्चा सशक्तिकरण एवं स्वस्थ मन और शरीर से आता है। एंपावरिंग माइंड सीरीज के तहत एमवे तथा डब्ल्यूआईसीसीआई व डब्ल्यूएफसी के सहयोग से आयोजित इस सत्र का विषय:वेलनेस को एंटरप्रेन्योरल उत्कृष्टता के साथ जोडऩा था।
इस अवसर पर बोलते हुए गुरुग्राम की पूर्व मेयर मधु आज़ाद ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी देखभाल (सेल्फ़-केयर) को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने पीएचडीसीसीआई शी फोरम की सराहना की कि उन्होंने एक ऐसा सार्थक मंच तैयार किया है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी लोग एक साथ आकर विकास और नेतृत्व के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में वेलनेस पर चर्चा कर सकें।
पीएचडीसीसीआई की शी फोरम ने किया एंपावरिंग माइंड सीरीज़ का आयोजन साइबर सिटी की महिला उद्यमियों ने किया वेलनेस पर मंथन
पीएचडीसीसीआई शी फोरम, हरियाणा की चेयरपर्सन अल्का गुरनानी ने जागरूकता, सहयोग और क्षमता निर्माण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के शी फोरम के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। पीएचडीसीसीआई में अंतरराष्ट्रीय मामलों की वरिष्ठ सचिव मनीषा सिंह ने पेशेवर और उद्यमशीलता की यात्राओं में वेलनेस को शामिल करने के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। डब्ल्यूआईसीसीआई दिल्ली मेंटरिंग और कौशल परिषद की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री राधिका गुप्ता ने आत्मविश्वास से भरे व्यक्तियों को गढऩे में मेंटरशिप और कौशल-निर्माण के महत्व के बारे में बात की। वुमैन फैन क्लब की हरप्रीत बहल ने अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान वेलनेस का लाभ विषय पर हुई पैनल चर्चा के दौरान एमवे इंडिया की वरिष्ठ प्रतिनिधि पीयूष गोयल ने जीवन की गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ाने में पोषण और वेलनेस उत्पादों की जानकारी दी।