दिल्ली। मनोरंजन और संगीत जगत में उभरते कलाकार सूरज मल्होत्रा के ऑफिशियल एल्बम “मेरे सपनों में” का भव्य लॉन्च समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Cherished Moments Production द्वारा किया गया, जिसमें फिल्म, संगीत, समाजसेवा और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान एल्बम लॉन्च के साथ केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सूरज मल्होत्रा और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए एल्बम की सफलता की कामना की। एल्बम के गीतों और संगीत को मेहमानों ने खूब सराहा। एल्बम के म्यूजिक डायरेक्टर हर्ष वर्षेय हैं, जबकि इसकी वीडियोग्राफी ब्रदर्स स्टूडियो द्वारा की गई है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद संजय शर्मा, एंटी करप्शन ग्रुप के चेयरमैन अश्वनी शर्मा, गृह मंत्रालय से जुड़े सुरेश शर्मा, युवा नेता नीरज भारद्वाज और वरिष्ठ नेता जोगिंदर सुराना जोगी सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। “मेरे सपनों में” एक रोमांटिक और भावनात्मक संगीत एल्बम है, जिसमें प्रेम, सपनों और भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सूरज मल्होत्रा ने कहा कि यह एल्बम उनके दिल के बेहद करीब है और दर्शकों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। इस भव्य आयोजन की मीडिया कवरेज पी न्यूज़ द्वारा की गई।