नई दिल्ली, डॉ नदीम अहमद। ब्राइट म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य कराओके शो “एक शाम दोस्तों के नाम” का आयोजन 5 स्टार स्टूडियो में शानदार और संगीत से भरपूर माहौल में किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के जाने-माने सिंगर्स और कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के आयोजक एवं सिंगर-एक्टर फिरोज खान ने सभी अतिथियों और कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे खूबसूरत माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और दोस्ती को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर हुमा खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि जानी-मानी शख्सियत शफीक अंसारी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में वीआईपी गेस्ट के रूप में पी न्यूज़ के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. नदीम अहमद और बहार आलम शामिल हुए। राजा भार्गव, हुमा खान और डॉ. नदीम अहमद ने कार्यक्रम को विशेष सहयोग प्रदान किया। शो के दौरान कलाकारों ने पुराने और नए बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। दोस्ती, संगीत और मनोरंजन से भरपूर इस यादगार शाम ने सभी मेहमानों को खास अनुभव दिया।