राष्ट्रीय संत सेवा एवं गोरक्षा कल्याण परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर दाती जी महाराज ने सोमवार को अपनी दो धर्मपुत्रियों के हाथ पीले कराए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को गति देते हुए दाती महाराज निर्धन, बेसहारा और अनाथ बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनके रहन-सहन, खानपान और शादियों का बंदोबस्त स्वयं करते हैं। श्री शनिधाम ट्रस्ट की देखरेख में यह कार्य किया जाता है।