Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

खट्टर साहब को शहरी विकास मंत्रालय मिला, अब पहली कलम से हरियाणा के लाखों बेघरों को मकान दें: डॉ सुशील गुप्ता

Updated on Wednesday, June 12, 2024 19:06 PM IST

दिल्ली | आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर को अब ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय मिला है। मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्र सरकार से 40 हजार बेघरों को मकान देने की मांग की, परंतु लगातार तीन साल से केन्द्र सरकार ने इस मांग को रिजेक्ट किया। न तो हरियाणा सरकार ने और न केन्द्र सरकार ने गरीबों को मकान दिया। कई लाख लोग सड़कों पर बेघर पड़े हैं, जिनको मकान मिलना चाहिए। अब मनोहर लाल खट्टर को यह मंत्रालय मिला है, मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वो अपनी पहली कलम से लाखों बेघरों को मकान दें। जो बेघर सड़क पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। जो घुमंतू और गढ़ी लौहर जाति के रूप में भी जाने जाते हैं और गांवों में गरीबों के लिए मकान की व्यवस्था करना खट्टर साहब की ज़िम्मेदारी बनती है।

(SUBHEAD)
 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की 40 हजार बेघरों को मकान देने की मांग को केंद्र सरकार ने लगातार तीसरे साल भी नामंजूर किया। 40 हजार बेघर तो केवल आंकड़ों में है, इसके अलावा हरियाणा में लाखों परिवार ऐसे हैं जो बिल्कुल बेघर हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हरियाणा में 1 लाख 68 हजार लोगों ने आवेदन किया। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 3 लाख लोगों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया। लेकिन भाजपा सरकार एक भी फ्लैट और प्लॉट देने में कामयाब नहीं हुई। हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार से 2022-23 और 2023-24 में लगातार 20-20 हजार मकानों की मांग की। लेकिन केन्द्र सरकार ने हर बार हरियाणा सरकार की मांग को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि गरीबों को मकान देने का सपना दिखाना केवल जुमला साबित हुआ। अब तीसरी बार बीजेपी सरकार बनी है तो अपने वादों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय भी मिला है। हरियाणा के लोग बिजली से बहुत परेशान हैं। महंगे बिजली बिल और कई कई घंटों के कटों से हरियाणा की जनता त्रस्त है। खेतों में तो बिजली आती ही नहीं। इसलिए मनोहर लाल खट्टर हरियाणा को अधिक बिजली उपलब्ध कराएं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद किसान सम्मान निधि स्कीम की 17वीं किस्त जारी की। पीएम मोदी ने 750 किसानों की शहादत के बाद किसानों को MSP देने का वादा किया था।  अब मोदी सरकार MSP क्यों नहीं दे रही है। इसलिए मैं मनोहर लाल खट्टर से निवेदन करता हूं कि अब वो कैबिनेट मंत्री बने हैं तो प्रधानमंत्री मोदी का वादा निभाने के लिए किसान को MSP की गारंटी देने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखें।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में हरियाणा में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के सपनों को भी तोड़ा है। इस योजना को रद्द कराने के लिए भी कैबिनेट में प्रताव रखे। केंद्र सरकार में जो 35 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं, उनमें से हरियाणा में जितने भी बैकलॉग हैं उनको क्लियर करे और उनको भरने का काम करें।

उन्होंने पार्टी छोड़ने की अफवाहों पर कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही हूं। इसलिए बीजेपी झूठी अफवाहें फैलाना बंद करे। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हरियाणा में 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करती रही हैं। आम आदमी पार्टी की विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। परंतु अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी वाटर मैनेजमेंट सही नहीं चल रहा। हरियाणा के शहरों में भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इसलिए पीने का पानी हरियाणा को भी मिलना चाहिए और दिल्ली को भी मैं मिलना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X