Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अनुराग ठाकुर की पहल “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

Updated on Saturday, January 06, 2024 17:51 PM IST

नई दिल्ली| केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में चलाए जा रहे शैक्षणिक कार्यक्रम 'एक से श्रेष्ठ' के 500 वें केंद्र का 20 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ हुआ।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ व प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ की भी इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही। एक से श्रेष्ठ के 500 वें सेण्टर के शुभारंभ के अवसर पर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी,कई माननीय विधायक व पूर्व विधायक समेत कई गणमान्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी ने अपने संबोधन की शुरुआत 1990 के दशक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी के साथ अपने सांसद काल को याद करते हुए किया। उन्होंने बताया कि प्रेम कुमार धूमल जी के ही अनुरोध पर धर्मशाला की पहली फ्लाइट का उद्घाटन उनके कर कमल से हुआ था। माननीय उपराष्ट्रपति जी ने बताया कि उस समय से लेकर आज तक प्रेम कुमार धूमल जी के परिवार से उनका रिश्ता जुड़ा हुआ है जिसे अनुराग सिंह ठाकुर जी ने और गहरा किया है।माननीय उपराष्ट्रपति ने बताया कि जब से वह उपराष्ट्रपति बने हैं तब से उनके संसद का एक भी सत्र ऐसा नहीं बिता जिसमें उन्होंने हिमाचल के विद्यार्थियों से मुलाकात नहीं की। उनके घर में सबसे ज्यादा टोपी हिमाचल से ही है।
(SUBHEAD)
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अनुराग सिंह ठाकुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुराग संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब है प्रेम और भक्ति। यह हर्ष का विषय है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्थानीय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा यहाँ के छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए एक से श्रेष्ठ जैसा अनूठा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एक से श्रेष्ठ के 500 वें सेण्टर का शुभारंभ करना मेरे लिए हर्ष की बात है। लगातार चार बार संसद सदस्य बनना और अपने दायित्वों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करना कोई आसान काम नहीं है। अनुराग ठाकुर का एक एक कार्य जनकल्याण हेतु 24 कैरेट सोना है। इसीलिए मैं कई अन्य सदस्यों से भी बोलता हूं कि वे सभी भी अनुराग मॉडल ऑफ इंवॉल्वमेंट फॉर डेवलपमेंट को अपनाएं”
(MOREPIC1)
उपराष्ट्रपति ने कहा “ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में घूमने के दौरान मुझे पता चला कि अनुराग ठाकुर के कई अनूठे कार्यक्रम यहाँ बहुत लोकप्रिय हैं। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, खेल महाकुंभ, हुनर से शिखर जैसे कई कार्यक्रम ना सिर्फ़ यहाँ के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रहे हैं बल्कि पूरे देश में एक मॉडल के रूप में अपनाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा “एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के 500वें केंद्र के लोकार्पण हेतु हिमचाल पधारने हेतु उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का धन्यवाद। अनुराग सिंह ठाकुर जी सिर्फ एक सांसद हीं नहीं बल्कि एक बेहतरीन व्यक्तित्व हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र को सजाने और संवारने का कार्य किया है। यह काफी सराहनीय है। इससे पहले ऊना जिले में भी अनुराग ठाकुर ने विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन कराया था और हजारों लोगों को निशुल्क चश्में वितृत किए थे। 
अनुराग ठाकुर ने आगे आज के कार्यक्रम 'एक से श्रेष्ठ' के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया, " हमारा संकल्प, हमारा प्रयास-सबको शिक्षा, सबका विकास के ध्येय वाक्य से एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम शिक्षा के समग्र विकास में हमारी एक पहल है। कई बार ये नाम सुनके लोग चौंक जाते हैं कि भला ये क्या बला है। अनुराग ठाकुर ने बताया, "किसी भी आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा जन्मसिद्ध अधिकार है और इस अधिकार की पूर्ति के लिए 'एक से श्रेष्ठ' कार्यक्रम शुरू किया गया था। “एक से श्रेष्ठ” जीवन के सभी क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने और समग्र विकास प्रदान करने की एक पहल है। 
अनुराग ठाकुर ने आए बताया , "हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 5 ज़िलों में चल रहे एक से श्रेष्ठ केंद्र महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। पारंपरिक गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित यह कार्यक्रम 5 अक्टूबर 2021 को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉन्च हुआ था जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश के तीन समस्याओं एम्प्लॉयमेंट, इमीग्रेशन और इकोनॉमी का एजुकेशन द्वारा समाधान करने की कोशिश थी। यह हर्ष का विषय है कि 1 से शुरू हुए एक से श्रेष्ठ के अब 500 सेंटरों में 9000 से ज्यादा बच्चे जिसमें प्रत्येक केंद्र पर छात्रों की औसत संख्या 19 है वो बदलती दुनिया के साथ नई चीजें सीख रहे हैं। इसमें आंगनबाड़ी से लेकर पांचवी तक छात्रों की संख्या 7266, पांचवी कक्षा से ऊपर छात्रों की संख्या 1795 , छात्राओं की संख्या 4341 यानी 48%, छात्रों की संख्या 4720 यानी 52% है जिमसें एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के 68.8 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X