Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर

Updated on Monday, April 15, 2024 17:54 PM IST

चंडीगढ़। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत विरोधी विदेशी शक्तियों की छाप दिखती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत को न्यूक्लियर पॉवर विहीन करने की बात है। कांग्रेस और भारत विरोधी विदेशी ताकतों का Thought process एक क्यों है?

साथ ही उन्होंने कहा कि ममता दीदी की सरकार में पश्चिम बंगाल में आतंकियों, उपद्रवियों, भ्रष्टाचारियों, राष्ट्र और महिला विरोधियों को संरक्षण मिलता है। एक ओर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के नेता महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

(SUBHEAD)

अनुराग ठाकुर आज भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार हेतु पश्चिम बंगाल के बागडोगरा पहुंचे थे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र पर चर्चा की और संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

अनुराग ठाकुर ने आगे बीजेपी के संकल्प पत्र पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को भ्रामक बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि 2014 से पहले जब उनकी सरकार गई थी तब महंगाई दर 13% के आसपास थी। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध चल रहा है तब भी मोदी जी ने भारत में महंगाई दर को 5% के आसपास रखा है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि गरीब की थाली में हमेशा अनाज उपलब्ध रहे। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में गरीबों को मुफ्त अनाज, इलाज, पक्के घर, बिजली, सड़क, सुरक्षा, फ्री रसोई गैस कनेक्शन, फसलों के अच्छे दाम, फसलों का बीमा इत्यादि मुहैया कराया है। इससे यह संभव हुआ कि देश के 25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर आए। हमने 43 करोड़ मुद्रा लोन देकर देश के जरूरतमंदों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया है और अब आगे हम मुद्रा लोन की राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने वाले हैं। पिछले 6 वर्षों में 7 करोड़ 60 लाख लोगों ने ईपीएफओ पर रजिस्टर किया है। पिछले 1 वर्ष में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर फॉर्मल सेक्टर में नौकरी मिली है। कांग्रेस के समय देश में स्टार्टअप्स की संख्या 500 के आसपास थी, आज 1 लाख 20 हजार है। अगर आज कांग्रेस की सरकार होती तो ना मंगलयान सफल होता, ना चंद्रयान सफल होता, ना गगनयान की तैयारी होती।

(MOREPIC1)

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस की सोच भारत विरोधी है इसीलिए वह भारत से न्यूक्लियर पावर के खात्मे के पक्ष में हैं। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि आखिर उनका एजेंडा देश को कमजोर करने का क्यों है। अपने 10 वर्षों के शासन में इन्होंने सेना को न बुलेट प्रूफ जैकेट दिए, ना हथियार दिए, ना लड़ाकू विमान दिए और अब विपक्ष में रहकर देश से न्यूक्लियर हथियार को खत्म करने की बात कर रहे हैं। आख़िर कांग्रेस और भारत विरोधी विदेशी ताकतों का Thought process एक क्यों है?

अनुराग ठाकुर ने आगे पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा देश में ले गए परिवर्तन को रेखांकित करते हुए बताया,2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, आज 150 के करीब हैं। पहले 90 लाख किलोमीटर के आसपास हाईवे थे आज 1.50 लाख किलोमीटर के आसपास हैं। 2014 से पहले 3 लाख 20 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं आज 6 लाख 95 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़के हैं। 2014 में वंदे भारत जैसी एक भी ट्रेन नहीं थी आज 41 वंदे भारत ट्रेनें देश में चल रही हैं। 2014 में 21000 किलोमीटर इलेक्ट्रीफाइ ट्रेनें थी। आज 41000 किलोमीटर इलेक्ट्रीफाइ ट्रेनें हैं। 2014 में मात्र पांच शहरों में मेट्रो थी आज 20 शहरों में मेट्रो है। 2014 में मात्र 7 एम्स थे आज 22 एम्स हैं। 2014 में 384 मेडिकल कॉलेज थे। आज 700 से ज्यादा हैं। 2014 में देश में 450 यूनिवर्सिटी थे। आज 1100 से ज्यादा है। भारत ने आज तक का दुनिया का सबसे बड़ा 1000 एयरक्राफ्ट का आर्डर दिया और इसके साथ ही आज दुनिया में सबसे ज्यादा यानी 14 प्रतिशत महिला पायलट्स हमारे भारत में ही हैं। आज भारतीय सेना में 10 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। नए भारत में जहां एक ओर g20 का सफल आयोजन हुआ तो वहीं अब हम ओलंपिक के आयोजन की भी तैयारी करेंगे।

अनुराग ठाकुर ने आगे अपने सभाओं में कहा कि कांग्रेस 2014 में देश को चरमराती और लड़खड़ाती स्थिति में डालकर गई थी। मोदी जी ने आकर देश को संभाला और पिछले 10 वर्षों में एक शानदार स्थिति में पहुंचाया है। अगले कार्यकाल में मोदी जी के नेतृत्व में देश चौके और छक्के लगाने को तैयार है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X