Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अनाथ बेटियों को पढ़ाने के बाद उनके हाथ पीले करा रहे दाती जी महाराज

Updated on Monday, April 22, 2024 18:49 PM IST

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय संत सेवा एवं गोरक्षा कल्याण परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर दाती जी महाराज ने सोमवार को अपनी दो धर्मपुत्रियों के हाथ पीले कराए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को गति देते हुए दाती महाराज निर्धन, बेसहारा और अनाथ बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनके रहन-सहन, खानपान और शादियों का बंदोबस्त स्वयं करते हैं। श्री शनिधाम ट्रस्ट की देखरेख में यह कार्य किया जाता है।

महामंडलेश्वर परमहंस दाती जी महाराज अब तक करीब 10 हजार बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनके विवाह तक का पूरा इंतजाम स्वयं कर चुके हैं। राजस्थान के पाली जिले के सोजत का निकटवर्ती गांव आलावास अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाो अभियान का बड़ा संदेशवाहक बन चुका है। इस गांव में शनिधाम ट्रस्ट के गुरुकुल में रहने वाली 800 बेटियों के लिए दाती महाराज पिता की तरह उनका भविष्य संवार रहे हैं। यहां अधिकतर बेटियां आदिवासी क्षेत्र की हैं, जिन्हें अब बेहतर शिक्षा मिल रही है। वर्ष 1999 में आलावास में मात्र तीन अनाथ बेटियों को गोद लेकर गुरुकुल का संचालन दो कमरों में शुरू किया गया था। गुरुकुल में रहने वाले बच्चों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया हैं। उन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो, इसके लिए दाती महाराज हर महीने खुद यहां आकर उनकी संभाल करते हैं।

श्री शनिधाम ट्रस्ट फतेहपुर असोला के मीडिया सलाहकार अशोक कुमार ने बताया कि दाती जी ने बेटियों को अपना करियर खुद चुनने की आजादी दे रखी है। उनकी अनुपस्थिति में बेटियों के लिए किसी भी तरह की कोई कमी न हो, इसके लिए 15 बेटियों पर एक मां को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले हुए एक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले माता पिता के  परिवार में छह भाई बहन हैं।

 इन सभी को गुरुकुल आलावास में रहकर शिक्षा दीक्षा दिलाई गई, जिसमें से दो बेटिय़ों के हाथ पीले किए गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, समाजसेवी केवल चंद मांडोत, समाजसेवी अमरंजय कुमार, चेनराज सोजत, मोहन लाल टांक, जब्बर सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह इंदा, मुरली गहलोत इस विवाह के साक्षी बने। संतो ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया, जिनमें निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हरिओम गिरि महाराज, श्रीमहंत दयालपुरी महाराज, श्रीमहंत भोलागिरि महाराज, श्रीमहंत कन्हैया गिरि महाराज, श्रीमहंत श्रद्धा पुरी महाराज, श्रीमहंत दयापुरी महाराज शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X