अमरावती । तेलुगु देशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में नरेंद्र मोदी और नए केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई मंत्री होगे शामिल । नायडू की शपथ समारोह को 9 जून से 12 जून को बढ़ा दिया गया। यह शपथ समारोह नरेंद्र मोदी के समारोह के कारण स्थगित कर दिया गया ।
चंद्रबाबू नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री के पद को संभालने जा रहे है। इस से पहले वह तीन बार मुख्य मंत्री रह चुके है । 2019 में वाईएसआरसीपी अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने जीत दर्ज कर उनसे सत्ता छीन ली।
(SUBHEAD)
सूत्रों के अनुसार , शपथ समारोह के दिन नायडू अमरावती को राज्य की राजधानी घोषित कर सकते है । 2 जून को हैदराबाद को तेलंगगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाए रखने का 10 साल का समय काल खत्म हो गया है । अभी तक, आंध्र प्रदेश ही ऐसा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है ।