Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले हुआ नौवां सेल्फी विद डॉटर डे कार्यक्रम

Updated on Sunday, June 09, 2024 16:32 PM IST

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नौ बार प्रचारित किए जा चुके सेल्फी विद डॉटर अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित नौवें सेल्फी विद डॉटर दिवस के अवसर पर नागपुर महाराष्ट्र की सारा हाशमी को बेस्ट सेल्फी अवार्ड दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण के अवसर पर आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय सेल्फी विद डॉटर डे के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत, कनाडा व नेपाल से जुड़े प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने भारत, कनाडा व नेपाल से जुड़े प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि नौ जून 2015 को हरियाणा के जींद जिले के गांव बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान आज विश्व के 80 देशों में पहुँच चुका है।

(SUBHEAD)

इस अवसर पर एसजीटी विश्वविद्यालय मे केंद्रीय कार्यक्रम रखा जहॉं से देश विदेश के लोग वर्चुअल जुड़कर सेल्फी विद डॉटर अभियान बारे एकजुटता दिखा रहे थे । कार्यक्रम में जुड़ी यूनाइटेड नेशन की इंडिया कंट्री हेड कांता सिंह ने कहा कि सेल्फी विद डॉटर अभियान से भारत की लडकीयों के सम्मान व पहचान में बहुत बड़ा बदलाव आया है । क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन जक्षय शाह हने कहा कि सेल्फी विद डॉटर अभियान से पूरे देश में बेटियों के प्रति जागरूकता आई है । यह भारत का बहुत गौरवशाली अभियान है । हमारा पूरा सहयोग सेल्फी विद डॉटर अभियान को रहेगा । क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया की तरफ़ से जक्षय शाह ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान की सेल्फ़ी विद डॉटर को 31000,21000,11000 रूपए पुरस्कार के रूप में दिए तथा पंचायत को भी 21000 रूपए ईनामी राशि दी । कार्यक्रम के दौरान नेपाल से जुडे सेल्फी विद डॉटर टीम के सदस्य बिक्म श्रेष्ठा व कल्पना श्रेष्ठा ने कहा  कि नेपाल का सबसे पंसदीदा अभियान बना है सेल्फी विद डॉटर और इससे यहॉं लोगों की सोच में बेटियों के लिए सकारात्मक बदलाव आए हैं । नेपाल में सेल्फी विद डॉटर के विडियो को 5 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है । इस अवसर कनाडा से भारतीय मूल की लीला अहीर ने सेल्फी विद डॉटर को बहुत प्यारा अभियान बताया जिसे लोग आसानी से अपना लेते हैं ।

मध्यप्रदेश की ननासा पंचायत को इस साल का बेस्ट सेल्फी विद डॉटर पंचासत अवार्ड दिया गया है। जिसके तहत पंचायत को 21 हजार रुपये नगद तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया है। फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि देश के प्रसिद्ध बीबीपुर मॉडल ऑफ वीमेन इंपावरमेंट एंड विलेज डिवेल्पमेंट को ग्राम पंचायत में लागू किया गया है। इस पंचायत ने हर घर से सेल्फी अपलोड करवाने के लिए हर महीने की पांच तारीख को महिला सभा का आयोजन करने तथा पंचायत का 50 प्रतिशत बजट महिला सभा द्वारा लिए गए निर्णयों पर खर्च करने, महिला सुरक्षा हेतु पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सरकारों की तर्ज पर पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम लागू करने की एवज में यह सम्मान दिया गया है।

सारा ने लड़ी लड़कियों के सम्मान की लड़ाई

इस साल की प्रथम विजेता महाराष्ट्र के नागपुर की सारा हाश्मी ने लड़कियों के सम्मान में यह अभियान चलाते हुए 1200 सेल्फी अपलोड करवाई। इसके अलावा लाडो पंचायत का आयोजन करके लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन ने नागपुर की सारा को 31 हजार रुपये तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है।

छत्तीसगढ़ की अनुकृति सेल्फी विद डॉटर अभियान को रायपुर जिले के उन दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाते हुए लोगों की सोच में बेटियों के प्रति बदलाव पैदा किया है। अनुकृति इस अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में लोगों को इस बात के लिए प्रेरित कर रही हैं कि वह घरों में मां व बहन की गाली न दें। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन ने अनुकृति को 21 हजार रुपये नगद तथा प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया है।

इस साल का तीसरा पुरस्कार दिल्ली की शिवालिका पांडेय को दिया गया है। शिवालिका ने देश की राजधानी दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में लड़कियों के लिए शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया, लाडो पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत के माध्यम से सैकड़ों लड़कियों ने शादी की उम्र 21 साल करने के लिए प्रस्ताव पारित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन ने इस अभियान के अंतर्गत शिवालिका को 11 हजार रुपये नगद तथा एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X