नई दिल्ली । लोकसभा चुनावके बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया का आरंभ हो चुका है। इसी सिलसिले पर बुधवार शाम 4 बजे पीएम मोदी आवास पर एनडीए की पहली बैठक हुई। करीब एक घंटे के समय की बैठक चलने के बाद मोदी को एनडीए का नेता चुना गया ।
बैठक में 16 दलों के 21 नेता शामिल हुए । सूत्रों के अनुसार, 7 जून को एनडीए सांसदो की बैठक दुबारा होगी । इस के बाद शाम 5 से 7 बजे के बीच वे सरकार बनाने का दावा पेश करने राष्ट्रपति के पास जाएंगे।
(SUBHEAD)
राजनाथ सिंह , अमित शाह और जेपी नड्डा सभी दलों से सहयोग से वन टू वन बात कर नई सरकार पर चर्चा करने की जिम्मेवारी दी गए है । इस बीच , राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी के इस्तीफे को सविकार किया ।
(MOREPIC1)
लोकसभा चुनाव मैं बीजेपी को 240 सीटे प्राप्त हुई। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटो से कम है । गठबंधन ने चंद्रबाबू की टीडीपी 16 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और नीतीश की जूडीयू 12 सीटों से बड़ी पार्टी बनी ।
एनडीए के सहयोगी दलों ने सौंपी मंत्रालयों की सूची, टीडीपी ने मांगे 6 मंत्रालय और स्पीकर का पद
सूत्रों अनुसार टीडीपी ने 6 मंत्रालयों के साथ स्पीकर का पद मांगा है। जेडीयू ने 3 मंत्रालय मांगे हैं, चिराग ने 2 (एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार), मांझी ने एक, शिंदे ने 2 (एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार) मांगे हैं। जयंत ने कहा है कि चुनाव से पहले हमें मंत्री पद का वादा किया गया था। इसी तरह अनुप्रिया पटेल भी मंत्री पद चाहती हैं।